1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CUET UG 2025 आंसर-की जारी, ऑब्जेक्शन करने के लिए कैंडिडेट्स को कितना देना होगा शुल्क? जानें

CUET UG 2025 आंसर-की जारी, ऑब्जेक्शन करने के लिए कैंडिडेट्स को कितना देना होगा शुल्क? जानें

 Published : Jun 18, 2025 12:48 pm IST,  Updated : Jun 18, 2025 12:50 pm IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा की आंसर-की को जारी कर दिया गया है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इसके खिलाफ ऑब्जेक्शन करने के लिए उम्मीदवारों को कितना शुल्क देना होगा।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

सीयूईटी यूजी 2025 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का आंसर-की की इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA द्वारा सीयूईटी परीक्षा की आंसर-की को जारी किया जा चुका है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। एजेंसी ने प्रश्न पत्र भी जारी कर दिए हैं और उत्तर कुंजी के साथ अभ्यर्थियों के उत्तर भी प्रदर्शित कर दिए हैं। साथ ही NTA ने आंसर-की से अनसेटिस्फाइड उम्मीदवारों के लिए आपत्ति उठाने हेतु ऑब्जेक्शन विंडो को भी खोल दिया है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों को सीयूईटी यूजी 2025 की परीक्षा की आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठानी है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं। ध्यान रहे कि ऑब्जेक्शन विंडो 20 जून तक खुली रहेगी, ऐसे में उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही ऑब्जेक्शन कर दें। 

आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन के लिए कितना दोना होगा शुल्क?

आंसर-की के खिलाफ आपत्ति उठाने के इच्छुक उम्मीदवारों को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। आपत्ति उठाने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये (नॉन रिफंडेबल) का भुगतान करना होगा। 

कैसे करें ऑब्जेक्शन

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  2. इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर Answer Key Challenge for CUET(UG)-2025 वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  3. इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी। 
  4. अब उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की सहायता से लॉगिन करें। 
  5. इसके बाद चिह्नित/रिकॉर्ड किए गए उत्तरों के लिए "प्रश्न पत्र देखें" पर क्लिक करें और आंसर-की देखने या चुनौती देने के लिए, "उत्तर कुंजी देखने/चुनौती देने के लिए क्लिक करें" लिंक पर क्लिक करें।
  6. उत्तर कुंजी सूची में प्रश्न आईडी क्रमिक क्रम में प्रस्तुत नहीं की गई हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रश्न पत्र देखें और उत्तर कुंजी में सूचीबद्ध प्रश्न आईडी से संबंधित प्रश्न आईडी का मिलान करें।
  7. प्रश्न के आगे 'सही विकल्प' कॉलम के अंतर्गत दी गई आईडी, प्रश्न की सही उत्तर कुंजी को दर्शाती है।
  8. यदि आप इस विकल्प को चुनौती देना चाहते हैं, तो आप चेक बॉक्स पर क्लिक करके अगले चार कॉलमों में दिए गए विकल्प आईडी में से किसी एक या अधिक का उपयोग कर सकते हैं।
  9. आप सहायक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं, जिसमें आप 'फ़ाइल चुनें' का चयन कर सकते हैं और अपलोड कर सकते हैं (सभी दस्तावेजों को एक एकल पीडीएफ फाइल में रखा जाना है)।
  10. अपने इच्छित विकल्प पर क्लिक करने के बाद, नीचे स्क्रॉल करें, 'दावा सबमिट करें और समीक्षा करें' और अगली स्क्रीन पर जाएं।
  11. आपके सामने वे सभी विकल्प आईडी प्रदर्शित होंगी जिन्हें आपने चुनौती दी है।
  12. यदि आप दावों को संशोधित करना चाहते हैं तो 'अपने दावों को संशोधित करें' या 'अंतिम सबमिट' पर क्लिक करें।
  13. इसके बाद 'अभी भुगतान करें' पर क्लिक करके शुल्क का भुगतान करें। 
  14. आखिरी में पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें। 

डायरेक्ट लिंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।