1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. हिमाचल सेंट्रल यूनिवर्सिटी में निकली नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, इस तिथि से पहले कर दें आवेदन; जानें कंप्लीट वैकेंसी डिटेल

हिमाचल सेंट्रल यूनिवर्सिटी में निकली नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, इस तिथि से पहले कर दें आवेदन; जानें कंप्लीट वैकेंसी डिटेल

 Published : Dec 15, 2024 01:20 pm IST,  Updated : Dec 15, 2024 01:20 pm IST

हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार नीचे खबर में रिक्ति विवरण के बारे में पढ़ सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

CUHP recruitment: अगर आप नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद सिद्ध होगी। हिमाचस प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 22 दिसंबर 2024 तक अप्लाई कर दें जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। 

CUHP recruitment: किन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए ग्रुप ए, बी, सी, डी के विभिन्न 26 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें- रजिस्ट्रार, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन, डिप्टी रजिस्ट्रार, मेडिकल ऑफिसर(पुरुष, महिला), प्राइवेट सेक्रेटरी, पर्सनल असिस्टेंट, कुक, किचन अटेंडेंट, लेबोरेटरी अटेंडेंट, लाइब्रेरी अटेंडेंट, MTS, लोवर डिवीजन क्लर्क, फार्मासिस्ट, मेडिकल असिस्टेंट,स्टेटिस्टिकल असिस्टेंट के पद शामिल हैं। 

CUHP recruitment: क्या है आवेदन शुल्क? 

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके लिए आवेदन करने वाले अनरिजर्व्ड/ओबीसी/EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 1750 रुपये(1500+250) का शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/एसटी/PWD/महिला(सभी कैटेगरी) उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस का कोई भुगतान नहीं देना होगा लेकिन एग्जामिनेशन फीस के रूप में 1500 रुपये का भुगतना करना होगा। 

CUHP recruitment: कैसे करें अप्लाई?

नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर CUHP Recruitment2024 की लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करें। 
  • इतना करने के बाद उम्मीदवार अपना ऑफिशियल फॉर्म भरें। 
  • अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार अपने फॉर्म का एक प्रिंटआउट ले लें। 

ये भी पढ़ें- 

WBJEE 2025: वेस्ट बंगाल जेईई एग्जाम डेट घोषित; नोटिस जारी; इस तारीख को होगी परीक्षा

जल्दी करें! CSEET 2025 के लिए आज खत्म हो रहे आवेदन, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।