1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. दिल्ली में होमगार्ड के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10 हजार से ज्यादा है वैकेंसी; सैलरी से लेकर जानें हर एक डिटेल

दिल्ली में होमगार्ड के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10 हजार से ज्यादा है वैकेंसी; सैलरी से लेकर जानें हर एक डिटेल

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jan 29, 2024 10:56 am IST,  Updated : Jan 29, 2024 10:56 am IST

दिल्ली में नौकरी की खोज कर रहे कैंडिडेट्स इधर ध्यान दें। दिल्ली होमगार्ड महानिदेशालय ने दस हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार पात्रता, वैकेंसी डिटेल आदि विवरण नीचे खबर में पढ़ सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

दिल्ली में नौकरी की तलाश कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। दिल्ली में होमगार्ड के 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। जानकारी दे दें कि होमगार्ड महानिदेशालय (डीजीएचजी) दिल्ली ने दस हजार से ज्यादा होम गार्ड पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dghgenrollment.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 

क्या है आवेदन करने की आखिरी तारीख 

नोटिफिकेशन से मिले विवरण के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 फरवरी है। 

दिल्ली होम गार्ड भर्ती 2024 वैकेंसी डिटेल 

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 10285 होमगार्ड पदों को भरा जाएगा। 

दिल्ली होम गार्ड भर्ती 2024 एज लिमिट 

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

दिल्ली होम गार्ड भर्ती 2024 एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। 

वहीं, भूतपूर्व सैनिक/पूर्व-सीएपीएफ कार्मिक को 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है।

दिल्ली होम गार्ड भर्ती 2024 के लिए कैसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dghgenrollment.in पर जाएं। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें
  • फिर व्यक्तिगत विवरण, योग्यता भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • आखिरी में आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

ये भी पढ़ें- UP Police कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए कब जारी होंगे एडमिट कार्ड 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।