1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Kendriya Vidyalaya Admission: केंद्रीय विद्यालय में किस क्लास की कितनी होती है फीस, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Kendriya Vidyalaya Admission: केंद्रीय विद्यालय में किस क्लास की कितनी होती है फीस, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : Feb 23, 2023 03:39 pm IST,  Updated : Feb 23, 2023 03:39 pm IST

आखिर केंद्रयी विद्यालय में अपने बच्चों का एडमिशन कराने के लिए पेरेंट्स में इतनी उत्सुकता क्यों होती है। ये तो सभी जानते हैं कि केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई बेहद अच्छे स्तर की होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केन्द्रीय विद्यालय में किस क्लास के लिए कितनी फीस लगती है। आज हम आपको इस खबर के जरिए इस बात की जानकारी देंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Kendriya Vidyalaya Admission: रिपोर्टस के मुताबिक ज्यादातर अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में कराने की सोच रखते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर केंद्रयी विद्यालय में एडमिशन कराने के लिए पेरेंट्स में इतनी उत्सुकता क्यों होती है। ये तो सभी जानते हैं कि केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई बेहद अच्छे स्तर की होती है। फिर चाहे वहां के एटमोसफियर की बात करें या फिर फैक्ल्टी की, सब बेहतरीन ही होता है। लेकिन इसके अलावा एक कारण फीस का भी होता है। जी हां, केंद्रीय विद्यालय में कितनी फीस लगती है इस बात से बहुत कम लोग परिचित हैं। क्या आप जानते हैं कि केन्द्रीय विद्यालय में किस क्लास के लिए कितनी फीस लगती है। आज हम आपको बताएंगे कि केवी में कौन सी क्लास के लिए कितनी फीस लगती है। 

नीचे दी गई तालिकाओं से जानिए  फीस 

एडमिशन फीस 25.00
रि एडमिशन फीस 100.00

ट्यूशन फीस( पर मंथ) 

ट्यूशन फीस फॉर क्लास 9 एंड क्लास 10(Boy) 200.00
ट्यूशन फीस फॉर क्लास 11 एंड क्लास 12{Commerce & Humanities (Boy)}  300.00

कंप्यूटर फंड 

Class III on wards 100.00
Computer Science Fee.(for elective subjects in class XI & XII) 150.00
 विद्यालय विकास निधि(क्लस 1 से 12)  500.00

ऊपर तालिकाओं में दी गई जानकारी को आधिकारिक वेबसाईट(kvsangathan.nic.in) से लिया गया है। 

इस डायरेक्ट लिंक से देखें फीस डिटेल  

आपको बता दें कि केंद्रीय विद्यालय संगठन(KVS) की तरफ से कक्षा 1 में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया कभी भी शुरु की जा सकती है। एप्लीकेशन पोर्टल को ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू किया जाएगा। एक बार आवेदन प्रक्रिया के शुरू होने के बाद, जिन अभिभावकों को अपने बच्चे का एमिशन केंद्रीय विद्यालय(KV) में कराना है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। इस प्रक्रिया के जरिए देश भर के 1252 केवीएस स्कूलों में करीब 1 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का फर्स्ट क्लास में दाखिला किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- आखिर नए टायर पर क्यों बने होते हैं नुकीले दिखने वाले रबर के कांटे? कुछ होता भी है इनका काम,पढ़ें पूरी खबर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।