1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. यहां मिलता है दुनिया का सबसे मीठा पानी, भारत में नहीं बल्कि इस देश में है ये जगह

यहां मिलता है दुनिया का सबसे मीठा पानी, भारत में नहीं बल्कि इस देश में है ये जगह

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : Apr 21, 2023 03:31 pm IST,  Updated : Apr 21, 2023 03:31 pm IST

Where is sweetest water in the world: आप इस बता से भली-भांति परिचित होंगे कि दुनिया में ऐसी नदियां, झीलें मौजूद हैं जिनका पानी मीठा होता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि पूरी दुनिया में सबसे मीठा पानी कहां है? अगर नहीं पता है तो ज्यादा सोचें नहीं, आज हम आपको इस बात के बारे में बताएंगे।

बैकाल लेक(फाइल)- India TV Hindi
बैकाल लेक(फाइल) Image Source : WIKIPEDIA

जल ही जीवन है ये लाइन हम में से ज्यादातर लोगों ने कहीं न कहीं- कभी न कभी-किसी न किसी से सुनी ही होगी। केवल इस लाइन को सुन लेने से ही पानी की वैल्यू पता लग जाती है। पानी हमारे जीवन में कितना अहम रोल रखता है इसके बारे में तो आप सभी जानते ही हैं। आपने ये तो सुना ही होगा कि समंदर का पानी खारा होता है या नमकीन होता है। इसके अलावा आप इस बता से भी भली-भांति परिचित होंगे कि दुनिया में ऐसी नदियां, झीलें हैं जिनका पानी मीठा होता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि पूरी दुनिया में सबसे मीठा पानी कहां है? ऐसी कौन सी नदी या झील है जिसके पानी सबसे मीठा है। अगर नहीं पता है तो ज्यादा सोचें नहीं, आज हम आपको इस बात के बारे में बताएंगे। 

मीठे पानी के अलावा, ये भी है इस झील की पहचान

आज के इस समय में प्रदूषण के चरम स्तर ने नदियों, झीलों के पीने के पानी को भी नहीं बख्शा है। लेकिन कुदरत में ऐसे मीठे पानी के स्रोत वाली नदियां-झीले अब भी जिंद हैं। ऐसे ही दुनिया में एक ऐसी झील है जिसकी पानी सबसे मीठा माना जाता है। इस झील का नाम 'बैकाल झील' है। दुनिया में सबसे मीठे पानी वाली ये बैकाल झील(Lake Baikal) रूस में मौजूद है। इसके अलावा आपको ये भी बता दें कि Lake Baikal पूरी दुनिया में सिर्फ मीठे पानी वाली झील ही नहीं बल्कि विश्व में सबसे पुरानी और गहरी झील की पहचान से भी जानी जाती है। 

इतने मिलियन वर्ष पुरानी है ये लेक
बैकाल लेक रुस के दक्षिणी साइबेरिया में स्थित है, जिसमें दुनिया का लगभग 20%  मीठा पानी है। इसे दुनिया की सबसे साफ झीलों में से एक माना जाता है और 25 मिलियन वर्षों से इसे दुनिया की सबसे पुरानी झील माना जाता है। अगर हम बात इसके एरिया की करें तो ये एरिया के हिसाब से दुनिया की सांतवी सबसे बड़ी लेक है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 1996 में इस लेक को UNESCO की विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।

ये भी पढ़ें- कौन है दुनिया का सबसे पढ़ा लिखा इंसान, सेना में भी किया है काम; जानें यहां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।