1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. अग्निवीर जीडी भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस आसान स्टेप्स से करें चेक

अग्निवीर जीडी भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस आसान स्टेप्स से करें चेक

 Published : Jun 16, 2025 07:01 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 07:06 pm IST

अग्निवीर जीडी भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे खबर में बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अग्निवीर जीडी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया खबर है। भारतीय सेना ने अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन में लिखा है, "एवी जीडी श्रेणी के लिए एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए गए हैं। अन्य सभी श्रेणियों के लिए एडमिट कार्ड 18 जून 2025 को अपलोड किए जाएंगे।"

अग्निवीर जीडी भर्ती परीक्षा के लिए कैसे करें चेक व डाउनलोड?

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। : joinindianarmy.nic.in
  • इसके बाद मपेज पर, CEE 2025-26 के लिए सक्रिय एडमिट कार्ड लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  • फिर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें: पंजीकरण संख्या और पासवर्ड
  • इतना करते ही आपके सामने एडमिट कार्ड खुल जाएगा। 
  • अब इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें। 

अपना पासवर्ड भूल गए हैं तो ऐसे करें एडमिट कार्ड को डाउनलोड

अगर आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं, तो भी आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पासवर्ड भूलने के बाद अग्निवीर भर्ती 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले नया पासवर्ड बनाए। उसके लिए रजिस्टर्ड नंबर डालकर OTP पर क्लिक करें। इसके बाद ओटीपी डालने के बाद नया पासवर्ड बना लें। उसके बाद लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

भारतीय सेना ने स्पष्ट रूप से कहा है कि कोई भी भौतिक प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले अपने हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड करने होंगे। प्रवेश पत्र विवरण में किसी भी विसंगति की तुरंत सूचना दी जानी चाहिए। उम्मीदवारों को अग्निवीर जीडी परीक्षा 2025 की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर बने रहने की सलाह दी जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन