1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. AIIMS INICET 2024 जनवरी सेशन के लिए शुरू हुए आवेदन, यहां जानें कैसे करें अप्लाई

AIIMS INICET 2024 जनवरी सेशन के लिए शुरू हुए आवेदन, यहां जानें कैसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 16, 2023 06:18 pm IST,  Updated : Sep 16, 2023 06:18 pm IST

AIIMS INICET 2024 Registration: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)नई दिल्ली, की तरफ से AIIMS INICET जनवरी 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

AIIMS INICET 2024 Registration: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)नई दिल्ली, की तरफ से AIIMS INICET जनवरी 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो उम्मीदवार आईएनआई-सीईटी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी AIIMS  की आधिकारिक साइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अप्लाई कर दें। 

लास्ट डेट 

आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर को शुरू हो गई है। इसके लिए उम्मीदवार 5 अक्टूबर 2023 को शाम 5 बजे तक आवदेन कर सकते हैं। AIIMS 5 नवंबर 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आईएनआई सीईटी 2023 परीक्षा आयोजित करेगा। 

करेक्शन डेट
आवेदक 6 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2023 (शाम 5 बजे तक) के बीच अपने मूल पंजीकरण या फोटो  में बदलाव कर सकेंगे। जो उम्मीदवार पहले ही परीक्षा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं, वे परीक्षा यूनिक कोड (ईयूसी कोड) जनरेट होने के बाद ही अपना आवेदन पत्र पूरा कर पाएंगे।

आवेदन पत्र पूरा होने और आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2023 तक देखी जा सकती है। एडमिट कार्ड 30 अक्टूबर, 2023 को प्रदर्शित किया जाएगा और परीक्षा 5 नवंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले AIIMS की आधिकारिक साइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद शैक्षणिक पाठ्यक्रमों पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
  • इसके बाद पेज पर उपलब्ध एम्स INICET जनवरी 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना पंजीकरण करें और खाते में लॉग इन करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
  • आखिरी में पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें। 

ये भी पढ़ें: कौन सा ऐसा ग्रह है जो पूरा हीरों का बना है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन