1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. Bihar B.Ed एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन की कल लास्ट डेट, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Bihar B.Ed एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन की कल लास्ट डेट, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Mar 14, 2023 03:59 pm IST,  Updated : Mar 14, 2023 03:59 pm IST

Bihar B.Ed entrance test 2023: बिहार B.Ed कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET-BED) 2023 के लिए चल रही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल यानी 15 मार्च को बंद कर दी जाएगी। जो कैंडिडेट्स अप्लाई करने से अभी तक रह गए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द ही आवेदन कर दें।

बिहार बीएड के एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन की कल लास्ट डेट (सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
बिहार बीएड के एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन की कल लास्ट डेट (सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

Bihar B.Ed entrance test 2023: बिहार में B.Ed करने के इच्छुक कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। बिहार B.Ed कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET-BED) 2023 के लिए चल रही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल यानी 15 मार्च को बंद कर दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने किसी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

20 मार्च तक का समय

शेड्यूल के मुताबिक उम्मीदवारों के पास अपने आवेदन जमा करने और उसे एडिट करने के लिए 20 मार्च 2023 तक का समय है। शेड्यूल के अनुसार बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड को 30 मार्च 2023 को उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 8 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। 

डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन 

आवेदन शुल्क 
इस परीक्षा के लिए अप्लाई करने वाले सामान्य वर्ग के कैंडिडिट्स को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, EWS/EBC/BC/Women और PWD कैंडिडेट्स को 750 रपये का आवेदन शुल्क के रुप में भुगतान करना होगा। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं। 

इन आसान स्टेप्स से करें अप्लाई 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स होमपेज पर मौजूद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म को भरें और फीस का भुगतान करें। 
  • अब कैंडिडेट्स फॉर्म को सबमिट करें और डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी निकलवा कर अपने पास रख लें। 

ये भी पढ़ें- नाटू-नाटू तो जान गए, लेकिन क्या ये रोचक बात जानते हैं?

क्या है Jr. NTR की एजुकेशन क्वालिफिकेशन?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन