1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. Bihar Board Exam 2024: 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Bihar Board Exam 2024: 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Jan 14, 2024 04:05 pm IST,  Updated : Jan 14, 2024 04:06 pm IST

Bihar Board Exam 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी बीएसईबी की तरफ से आज कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है। स्कूल बिहार बोर्ड 10वीं के हॉल टिकट को बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हुआ- India TV Hindi
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हुआ Image Source : FILE

Bihar Board Exam 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने आज यानी 14 जनवरी को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो छात्र बीएसईबी कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2024 में उपस्थित होने जा रहे हैं, वे अपने संबंधित स्कूलों से अपने प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि बीएसईबी 10वीं एडमिट कार्ड 2024 थ्योरी, प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है। 

स्कूल बिहार बोर्ड 10वीं के हॉल टिकट को बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइटappsensitive.biharboardonline.com के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं और इसे छात्रों को सौंप सकते हैं।

कैसें करें डाउनलोड 

  • सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइटappSecondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध बीएसईबी मैट्रिक एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करें पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये रहा डायरेक्ट लिंक 

शेड्यूल के अनुसार कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक दो पालियों में आयोजित होगी। व्यावहारिक परीक्षा 18 जनवरी से 20 जनवरी, 2024 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें- इस डिग्री को पूरा करके जल्दी बन सकते हैं डॉक्टर, MBBS से भी कम लगेगा समय

School Reopen: दिल्ली में स्कूल खुलने का जारी हुआ आदेश, जानें कब से खुलेंगे विद्यालय और क्या रहेगी टाइमिंग
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन