1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. जारी हुआ बिहार बोर्ड की मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

जारी हुआ बिहार बोर्ड की मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

 Published : Apr 22, 2025 02:00 pm IST,  Updated : Apr 22, 2025 02:17 pm IST

बिहार बोर्ड की मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को यह एडमिट कार्ड उनके स्कूलों से हासिल हो सकेगा।

जारी हुआ बिहार बोर्ड...- India TV Hindi
जारी हुआ बिहार बोर्ड की मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा का एडमिट कार्ड Image Source : FILE PHOTO

बिहार बोर्ड यानी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 10वीं (मैट्रिक) कम स्पेशल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे जान लें कि इसे आधिकारिक वेबसाइट bsebonline.com और secondary.biharboardonline.com पर डाउनलोड किया जा सकता हैं। हालांकि ये सिर्फ स्कूल या संस्थान ही डाउनलोड कर सकते हैं, क्योंकि लॉगिन क्रेडेंशियल कॉलेज/संस्थान का ही मांगा गया है।

स्कूलों को दिए ये निर्देश

बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सिग्नेचर और मुहर लगाकर ही छात्रों को वितरित करें। बता दें कि मैट्रिक कंपार्टमेंटल कम स्पेशल एग्जाम 2 मई से 7 मई तक आयोजित किए जाएंगे।

यह परीक्षा 2 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी- पहली शिफ्ट में सुबह 09.30 बजे और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा में दोपहर 02.00 बजे से 5.15 तक चलेगी। वहीं, बाद में इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षा भी आयोजित की जाएगी जो 14 और 15 मई को होगी।

याद रहे कि छात्रों को बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा में पास होने के लिए यह अंतिम मौका दिया जा रहा है, अगर आप इनमें पास नहीं हुए तो आपको फेल माना जाएगा।

Direct Link

परीक्षा शेड्यूल

परीक्षा की तारीख पहली शिफ्ट दूसरी शिफ्ट
2 मई 2025 लैंग्वेज पेपर (हिंदी बंगाली) इंडियन लैंग्वेज (संस्कृत, हिंदी, अरबी, फारसी, भोजपुरी)
3 मई 2025 साइंस  सोशल साइंस
5 मई 2025 मैथ इंग्लिश
7 मई 2025 ऑप्शनल सब्जेक्ट प्रोफेशनल ऑप्शनल सब्जेक्ट

ये भी पढ़ें:

'नीट की वजह से नहीं...', कोटा में एक और छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, की ये भावुक अपील
Board Result 2025: कब खत्म होगा यूपी बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार? जानें लेटेस्ट अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन