1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JEE-NEET 2020 परीक्षा को रद्द किया जाए, मनीष सिसोदिया ने केंद्र से की विनती

JEE-NEET 2020 परीक्षा को रद्द किया जाए, मनीष सिसोदिया ने केंद्र से की विनती

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 22, 2020 07:41 pm IST,  Updated : Aug 22, 2020 07:41 pm IST

सितंबर में होने वाली JEE और NEET परीक्षा को रद्द करने को लेकर एक बार फिर से मांग तेज हो गई है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र से विनती की है कि परीक्षा को रद्द कर दिया जाए। 

Manish Sisodia, Deputy Chief Minister of Delhi- India TV Hindi
Manish Sisodia, Deputy Chief Minister of Delhi Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। सितंबर में होने वाली JEE और NEET 2020 परीक्षा को रद्द करने को लेकर एक बार फिर से मांग तेज हो गई है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र से विनती की है कि परीक्षा को रद्द कर दिया जाए। मनीष सिसोदिया ने अपने ट्वीट संदेश में लिखा, "JEE-NEET की परीक्षा के नाम पर लाखों छात्रों की ज़िंदगी से खेल रही है केंद्र सरकार। मेरी केंद्र से विनती है कि पूरे देश में ये दोनो परीक्षाएँ तुरंत रद्द करें और इस साल एडमिशन की वैकल्पिक व्यवस्था करे। अभूतपूर्व संकट के इस समय में अभूतपूर्व कदम से ही समाधान निकलेगा।"

मनीष सिसोदिया ने आगे लिखा," ये सोच कि केवल NEET-JEE परीक्षा ही एडमिशन का एकमात्र विकल्प है, बेहद संकुचित और अव्यवहारिक सोच है। दुनिया भर में शिक्षण संस्थान एडमिशन के नए नए तरीक़े अपना रहे हैं। हम भारत में क्यों नहीं कर सकते? बच्चों की ज़िंदगी प्रवेश परीक्षा के नाम पर दांव पर लगाना कहाँ की समझदारी है?"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन