1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CBSE Class 12 Board Exams 2021: 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा से जुड़ी ये बड़ी अपडेट, यहां देखें

CBSE Class 12 Board Exams 2021: 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा से जुड़ी ये बड़ी अपडेट, यहां देखें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 10, 2021 01:11 pm IST,  Updated : May 10, 2021 01:11 pm IST

कोरोनावायरस का प्रकोप दुनिया भर में दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है , इसी बीच CBSE के 12वीं के छात्र 12वीं की बोर्ड परीक्षा (CBSE Class 12 Board Exam 2021) को कैसिंल करने के लिए सरकार से अनुरोध कर रहे हैं।

CBSE Class 12 Board Exams 2021: 12वीं के...- India TV Hindi
CBSE Class 12 Board Exams 2021: 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा से जुड़ी ये बड़ी अपडेट, यहां देखें Image Source : FILE

नई दिल्ली। कोरोनावायरस का प्रकोप दुनिया भर में दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है , इसी बीच CBSE के 12वीं के छात्र 12वीं की बोर्ड परीक्षा (CBSE Class 12 Board Exam 2021) को कैसिंल करने के लिए सरकार से अनुरोध कर रहे हैं। बता दें कि CBSE 12वीं के छात्र  हर दिन कोरना के चलते CBSE, प्रधानमंत्री ऑफिस और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियल निशंक को  ट्वीट कर बोर्ड परीक्षा (cancellation of CBSE Class 12 Board Exams 2021) कैसिंल करने का आग्रह कर रहे हैं। CBSE ने पहले ही कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा कैंसिल कर छात्रों को पास करने का फैसला किया है और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को कुछ समय के लिए पोस्टपोन कर दिया है।

वहीं , कुछ education experts के अनुसार कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा को कैसिंल करना सही फैसला नही होगा। उनके अनुसार कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट छात्रों के आगे की कई प्रवेश परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसलिए यह अनुचित होगा की छात्रों को internal assessments के आधार पर (CBSE Class 12 Board Exams 2021) में पास कर दिया जाये। परीक्षाओं को कोविड के चलते कुछ और माह तक पोस्टपोन करना सही विकल्प होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन