1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CBSE 12th Exam date 2021: HRD मंत्री ने घोषित की 12वीं की परीक्षा तारीख

CBSE 12th Exam date 2021: HRD मंत्री ने घोषित की 12वीं की परीक्षा तारीख

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 31, 2020 06:22 pm IST,  Updated : Dec 31, 2020 06:51 pm IST

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी कि सीबीएसई (CBSE) की 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है।

CBSE 12th Exam date 2021- India TV Hindi
CBSE 12th Exam date 2021

CBSE BOARD 12TH EXAM DATE: केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने सीबीएसई की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख का ऐलान कर दिया है। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं परीक्षा की तारीखों की घोषणा करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि 4 मई से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी, जो 10 जून तक चलेंगी बोर्ड परीक्षाएं। 1 मार्च से प्रैक्टिकल एग्जाम शुरू होंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि 15 जुलाई तक परीक्षाओं के परिणाम घोषित होंगे। 

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा करते हुए निशंक ने कहा, 'मैं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देता हूं कि वह पूरी ताकत और मनोबल के साथ परीक्षा की तैयारी करें। सीबीएसई ने भी 30 फीसदी सिलेबस कम कर दिया है। आप सभी बिना किसी संकोच के एग्जाम दें।'

घोषणा के दौरान निशंक ने कहा कि हम आगामी सत्र की तैयारी में जुटे हुए हैं। ऑनलाइन क्लास और टीवी चैनलों से सभी बच्चों तक शिक्षा पहुंचा रहे हैं। कोरोना के समय छात्रों ने पूरे मनोबल के साथ परीक्षाएं दीं और हम सबने मिलकर साल बर्बाद होने से बचाया। चुनौती के समय विद्यार्थी और शिक्षक डटे हुए हैं। 

आपको बता दें कि निशंक यह पहले ही साफ कर चुके थे कि बोर्ड परीक्षाएं फरवरी माह तक नहीं होंगी। सीबीएसई डेटशीट के ऐलान के साथ स्टूडेंट्स की कंफ्यूजन दूर हो गई है और अब वह तैयारी की रणनीति बना सकेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन