1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CBSE Compartment Exam 2020: 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा आज से, एक्जाम से पहले पढ़ लें गाइडलाइंस

CBSE Compartment Exam 2020: 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा आज से, एक्जाम से पहले पढ़ लें गाइडलाइंस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 22, 2020 07:19 am IST,  Updated : Sep 22, 2020 07:19 am IST

CBSE 10th-12th compartment exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा आज मंगलवार 22 सितंबर से शुरू हो गई हैं।

CBSE- India TV Hindi
CBSE Image Source : INDIA TV

CBSE 10th-12th compartment exam: केंद्रीय माध्यमिक श‍िक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं-12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा आज मंगलवार 22 सितंबर से शुरू हो गई हैं। सीबीएससी के अनुसार इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड रेगुलर और प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए जारी किए गए हैं। इन परीक्षाओं में कक्षा 10वीं के 150,000 छात्र और कक्षा 12वीं के 87,000 छात्र शामिल होंगे। छात्र सीबीएसई कंपार्टमेंट एग्जाम 2020 के एडमिट कार्ड बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

रेगुलर छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

प्राइवेट छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

सीबीएसई द्वारा जारी डेट शीट के अनुसार कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 22, 23, 25, 26 और 28 सितंबर को आयोजित की जाएगी, जबकि सीबीएसई 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 22, 23, 24, 25, 26, 28 और 29 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

  • स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2-  ‘एडमिट कार्ड फॉर रेगुलर कैंडिडेट फार कंपार्टमेंट एक्जाम 2020| प्राइवेट कैंडिडेट ’ पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3- जानकारी भर्रें।
  • स्टेप 4- सबमिट करें। 
  • स्टेप 5- एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर होगा
  • स्टेप 6- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें।

यहां देखें CBSE 10th Datesheet

CBSE
Image Source : CBSECBSE

 
​यहां देखें CBSE 12th Datesheet

CBSE
Image Source : CBSECBSE

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सभी छात्रों के लिए दिशानिर्देशों की एक सूची भी जारी की है, क्योंकि कोविड -19 महामारी के बीच परीक्षा आयोजित की जा रही है। सभी छात्रों को इन निर्देशों को ध्यान से देखने की सलाह दी गई है। जिसमें छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखना होगा।

CBSE
Image Source : INDIATVCBSE

परीक्षा के दौरान इन बातों का रखना होगा ध्यान

  • 1. सभी उम्मीदवार एक पारदर्शी पानी की बोतल और सैनिटाइजर लेकर आना होगा।
  • 2. सभी उम्मीदवार मास्क पहनकर आएंगे।
  • 3. सभी उम्मीदवार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे।
  • 4. माता-पिता कोविड -19 पर सावधानियों के बारे में मार्गदर्शन करेंगे।
  • 5. सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और प्रश्न पत्र पर लिखे निर्देशों का पालन करना होगा।

सीबीएसई परीक्षा 2021 के लिए फॉर्म जारी 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने अगले वर्ष होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर 10वीं और 12वीं के फॉर्म भरने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह फार्म 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए भरे जाएंगे। सीबीएसई ने अपने निर्देश में कहा, " 10वीं और 12वीं की 2021 में होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म 7 सितंबर से 15 अक्टूबर तक भरे जाएंगे। 15 अक्टूबर तक जो छात्र फॉर्म नहीं भर पाते हैं, वह लेट फीस के साथ 16 से 31 अक्टूबर तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन