1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. कर्नाटक में 14 जून से कक्षा 10 की परीक्षाएं, जानिए डिटेल

कर्नाटक में 14 जून से कक्षा 10 की परीक्षाएं, जानिए डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 29, 2021 09:19 am IST,  Updated : Jan 29, 2021 09:19 am IST

कर्नाटक ने गुरुवार को शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) बोर्ड (कक्षा 10) की परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी।

Class 10 exam in Karnataka from June 14, know details- India TV Hindi
Class 10 exam in Karnataka from June 14, know details Image Source : GOOGLE

बेंगलुरु। कर्नाटक ने गुरुवार को शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) बोर्ड (कक्षा 10) की परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी। शिक्षा मंत्रालय द्वारा घोषित तारीखों के अनुसार, इस साल एसएसएलसी छात्रों के लिए परीक्षाएं 14 जून से शुरू होंगी और 25 जून को समाप्त होंगी।

शिक्षा मंत्री, एस सुरेश कुमार ने कहा कि कक्षा 6 से प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स (कक्षा 11) के छात्रों के लिए कक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होंगी।अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि कक्षाओं का ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रारूप जारी रहेगा और छात्रों के लिए फीजिकल उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन