1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CLAT 2024 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, जानें अब क्या है लास्ट डेट

CLAT 2024 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, जानें अब क्या है लास्ट डेट

 Published : Nov 04, 2023 11:17 am IST,  Updated : Nov 04, 2023 11:17 am IST

CLAT 2024 के लिए आवेदन करने इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू ने CLAT 2024 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। इस संबंध आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचनी जारी की गई है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

CLAT 2024 के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू ने CLAT 2024 के लिए पंजीकरण करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। इस संबंध आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी की गई है। जारी किए गए नोटिस के मुताबिक नोटिस के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि शुक्रवार, 10 नवंबर, 2023, 11:59 बजे तक बढ़ा दी गई है।  इच्छुक उम्मीदवार कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन करने से किसी कारणवश रह गए थे, वे सभी CLAT की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। 

बता दें कि परीक्षा 3 दिसंबर 2023 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। CLAT भारत में 22 राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तावित स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कानून कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।

CLAT 2024  कैसे करें आवेदन

परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध CLAT 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और अपना पंजीकरण करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी/एनआरआई उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹4000/- है और एससी/एसटी/बीपीएल श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹3500/- है। भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार CLAT की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान का राष्ट्रीय पशु क्या है

भारत का सबसे पहला स्कूल कौन सा है
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन