1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CLAT 2024: आवेदन करने की आखिरी तारीख करीब, यहां जानें कैसे करें अप्लाई

CLAT 2024: आवेदन करने की आखिरी तारीख करीब, यहां जानें कैसे करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 07, 2023 11:30 am IST,  Updated : Nov 07, 2023 11:30 am IST

CLAT 2024: कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू की तरफ CLAT 2024 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

CLAT 2024: क्लैट परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स इधर ध्यान दें। कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू की तरफ CLAT 2024 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। शेड्यूल के मुताबिक उम्मीदवार इसके लिए 10 नवंबर(11:59 PM) तक ही आवेदन  कर सकते हैं, जो कि लास्ट डेट है। इच्छुक उम्मीदवार CLAT की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 

बता दें कि परीक्षा 3 दिसंबर 2023 को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। CLAT भारत में 22 राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तावित स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कानून कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।

आवेदन शुल्क

CLAT 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी/एनआरआई उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹4000/- है और एससी/एसटी/बीपीएल श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹3500/- है। भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार CLAT की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

CLAT 2024 के लिए अप्लाई कैसे करें 

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध CLAT 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर जरूरी विवरण दर्ज करें और अपना पंजीकरण करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें: रेलवे में TC और TTE में क्या अंतर होता है 

आज जारी हो सकते हैं CAT 2023 परीक्षा के एडमिट कार्ड, यहां जानें कैसे करें चेक
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन