1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. COVID-19 : BHU में ऑफलाइन कक्षाएं निलंबित

COVID-19 : BHU में ऑफलाइन कक्षाएं निलंबित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 24, 2021 03:04 pm IST,  Updated : Mar 24, 2021 03:04 pm IST

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) ने अगले आदेश तक सभी ऑफलाइन कक्षाओं को निलंबित कर दिया है। यह फैसला कोविड मामलों में उछाल को देखते हुए लिया गया है।

bhu- India TV Hindi
bhu Image Source : FILE

वाराणसी। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) ने अगले आदेश तक सभी ऑफलाइन कक्षाओं को निलंबित कर दिया है। यह फैसला कोविड मामलों में उछाल को देखते हुए लिया गया है। ऑनलाइन मोड में कक्षाएं जारी रहेंगी।बीएचयू प्रवक्ता के अनुसार, सभी छात्रों को अपने घरों में लौटने की सलाह दी गई है और परिसर में किसी भी प्रकार के होली समारोह पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

वाराणसी में कोविड मामलों के बढ़ने के बाद यह निर्णय लिया गया।विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि अप्रैल के पहले सप्ताह में स्थिति की समीक्षा की जाएगी जिसके बाद ऑफलाइन कक्षाओं को फिर से शुरू करने पर निर्णय लिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

BHU