1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CSBC Bihar admit cards: फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक

CSBC Bihar admit cards: फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 25, 2020 05:45 pm IST,  Updated : Nov 25, 2020 05:45 pm IST

सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल्स (CSBC) बिहार ने क्रमशः विज्ञापन संख्या 03/2020 और 04/2020 के तहत वन रक्षक और वनपाल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

CSBC Bihar admit cards for forester, forest guard...- India TV Hindi
CSBC Bihar admit cards for forester, forest guard recruitment exams released CHECK HERE Image Source : FILE

CSBC admit card 2020: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल्स (CSBC) बिहार ने क्रमशः विज्ञापन संख्या 03/2020 और 04/2020 के तहत वन रक्षक और वनपाल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, यानी, csbc.bih.nic.in पर जाएं और अपने संबंधित एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।CSBCBihar वन रक्षक के 484 और वनपाल के 236 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चला रहा है। CSBC 16 दिसंबर को वनपाल परीक्षा और 16 दिसंबर को वन रक्षक परीक्षा आयोजित करेगा।

CSBC Admit Card 2020: एडमिट कार्ड ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं.
- इसके बाद होम पेज पर एडमिट कार्ड के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा.
- अब पूछी गई जानकारी भरें.
- इसके बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- CSBC बिहार एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल सकते हैं

CSBC बिहार वन रक्षक परीक्षा 2020
उम्मीदवार किसी भी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन