1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CTET 2020 परीक्षा की तारीखों को लेकर आया अपडेट, CBSE ने दी जानकारी

CTET 2020 परीक्षा की तारीखों को लेकर आया अपडेट, CBSE ने दी जानकारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 08, 2020 09:15 am IST,  Updated : Sep 08, 2020 09:15 am IST

कोरोना संकट के बीच हो रही JEE और NEET परीक्षाओं के बाद अब CTET जैसी अन्य परीक्षाएं भी जल्द ही आयोजित की जाएंगी।

CTET 2020- India TV Hindi
CTET 2020 Image Source : PTI

कोरोना संकट के बीच हो रही JEE और NEET परीक्षाओं के बाद अब CTET जैसी अन्य परीक्षाएं भी जल्द ही आयोजित की जाएंगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) केंद्रीय शिक्षक योग्यता परीक्षा (CTET) के लिए आवेदन आमंत्रित करेगा। बता दें कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) / नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में प्राथमिक और वरिष्ठ प्राथमिक शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए CTET परीक्षा आयोजित की जाती है। पूर्व में, सीटीईटी 2020 परीक्षाएं 05 जुलाई, 2020 को आयोजित की जानी थीं। हालांकि, कोरोनावायरस महामारी के कारण स्थगित कर दी गईं।

CTET परीक्षा में भाग लेने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जा सकते हैं ताकि अधिक अपडेट की जांच की जा सके क्योंकि यहीं पर तारीखों की घोषणा की जाएगी।

हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, सीटीईटी परीक्षा इस महीने के अंत तक आयोजित होने की उम्मीद है। CTET की वेबसाइट पर उपलब्ध सार्वजनिक सूचना के अनुसार, केंद्रीय शिक्षक योग्यता परीक्षा (CTET) का यह 14 वां संस्करण होगा।

Coronavirus
Image Source : PTICoronavirus

CTET परीक्षा का ये है तरीका 

सीबीएसई कक्षा एक से आठ तक के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए सीटीईटी को अखिल भारतीय स्तर पर दो बार आयोजित करता है। परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं - CTET पेपर I और पेपर II दो राउंड में। कक्षा एक से पांच तक के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को CTET पेपर I लेना होता है, जबकि जो उम्मीदवार कक्षा छह से आठ में पढ़ाना चाहते हैं उन्हें CTET पेपर II लेना होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन