1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CTET 2024 Answer key: कब जारी होगी आंसर-की, कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

CTET 2024 Answer key: कब जारी होगी आंसर-की, कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

 Published : Jan 27, 2024 01:49 pm IST,  Updated : Jan 27, 2024 01:49 pm IST

CTET 2024 Answer key: सीटीईटी 2024 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से जल्द ही CTET 2024 आंसर-की को जारी कर दिया जाएगा। जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चक कर सकेंगे।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

CTET 2024 Answer key: सीटीईटी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने हाल में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) आयोजित की थी, जिसमें शामिल हुए अभ्यर्थियों को अब आंसर-की का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। जानकारी दे दें कि बोर्ड द्वारा जल्द ही CTET 2024 आंसर-की को जारी कर दिया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर कर चेक कर सकेंगे। हालांकि, इस बात अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि आंसर-की को कब जारी किया जाएगा। 

बता दें कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी 2024 की परीक्षा को 21 जनवरी के दिन दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था। इस परीक्षा को ऑफलाइन मोड में देश के 135 शहरों में आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को अब आंसर-की का इंतजार है। जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए आंसर-की को चेक कर सकेंगे। 

कैसे करे सेकंगे चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद सीटीईटी 2024 आंसरज-की लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों के सामने एक नई विंडो पर पेज खुल जाएगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने जरूरी क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा। 
  • इतना करने के बाद आंसर-की खुल जाएगी। 
  • आखिरी में आप इसे डाउनलोड कर लें। 

ये भी पढ़ें- एक DM और डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर में क्या होता है अंतर, जानें 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन