1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CTET 2024 के लिए शुरू हो चुकी आवेदन प्रक्रिया, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

CTET 2024 के लिए शुरू हो चुकी आवेदन प्रक्रिया, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 08, 2023 09:03 am IST,  Updated : Nov 08, 2023 09:03 am IST

CTET 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की तरफ से सीटीईटी 2024 की परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। । इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो - India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

CTET 2024:  सीटईटी जनवरी 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सीटीईटी 2024 की परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को आज यानी 3 नवंबर से शुरू कर दिया है। एप्लीकेशन प्रोसेस को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू किया गया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक आवेदन करने की लास्ट डेट 23 नवंबर है।

बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से रविवार 21 जनवरी, 2024 को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के 18वें संस्करण का आयोजन करेगा। सीटीईटी 2024 पूरे देश के 135 शहरों में बीस भाषाओं में आयोजित किया जाएगा।

आवेदन शुल्क 

  • इसके लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी (एनसीएल) के लिए: सीटीईटी परीक्षा शुल्क पेपर I या पेपर II के लिए ₹1000 है। पेपर I और पेपर II दोनों के लिए परीक्षा शुल्क ₹1200 है।
  • एससी/एसटी/दिव्यांग के लिए: CTET परीक्षा शुल्क केवल पेपर I या पेपर II के लिए ₹500 है। पेपर I और पेपर II दोनों के लिए परीक्षा शुल्क ₹600 है।

CTET January 2024 परीक्षा पैटर्न

 CTET में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जिसमें चार विकल्प होंगे, जिनमें से एक उत्तर सबसे उपयुक्त होगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

कितने पेपर होंगे

इस परीक्ष में दो पेपर होंगे। पेपर-1 और पेपर-2

  1. पेपर I उस उम्मीदवार के लिए है, जो कक्षा I से V तक के लिए टीचर बनना चाहता है।
  2. पेपर II उस उम्मीदवार के लिए है, जो कक्षा VI से VIII के लिए टीचर बनना चाहता है।

सीधे लिंक से करें आवेदन 

CTET January 2024 के लिए कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in पर जाएं
  • फिर "ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर जाएं और उसे ओपेन करें।
  • इसके बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें
  • फिर स्कैन की गई फोटो और साइन अपलोड करें
  • इसके बाद परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से करें।
  • अंत में रिकॉर्ड और भविष्य की जरूरत के लिए पेज को प्रिंट कर लें।

ये भी पढ़ें- BPSSC SI Recruitment 2023: सब इंस्पेक्टर के इतने पदों पर निकली वैकेंसी, यहां सीधे लिंक से करें अप्लाई

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन