1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CTET की परीक्षा कल से, एग्जाम हॉल में क्या-क्या आइटम्स हैं बैन और कब खुलेंगे सेंटर के गेट? जानें

CTET की परीक्षा कल से, एग्जाम हॉल में क्या-क्या आइटम्स हैं बैन और कब खुलेंगे सेंटर के गेट? जानें

 Published : Feb 06, 2026 02:32 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 02:32 pm IST

समूचे देश में कल से CTET 2026 परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे खबर में पढ़ सकते हैं कि परीक्षा केंद्र के गेट कितने टाइम खुलेंगे और एग्जाम हॉल में क्या-क्या आइटम्स नहीं ले जा सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI (FILE)

अगर आपने CTET फरवरी 2026 की परीक्षा के लिए आवेदन किया है और इसमें शामिल होंगे तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। CTET फरवरी 2026 की परीक्षा कल से शुरू होनी है। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। इसमें पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एग्जाम सेंटर में एंट्री के लिए गेट कितने बजे खोले जाएंगे और परीक्षा हॉल में किन-किन आइटम्स को ले जाना बैन है। अगर आप इन विवरण से अवगत नहीं है तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए हम इससे भिज्ञ होंगे।

कितने बजे खुलेंगे एग्जाम सेंटर के गेट?

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि CTET फरवरी 2026 की परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। इसमें पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से आयोजित होगी। पहली शिफ्ट के लिए परीक्षा केंद्र के गेट एग्जाम शुरू होने से दो घंटे पहले खुलेंगे यानी सुबह 7.30 बजे। वहीं, दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर में एंट्री के लिए 12.30 बजे खोले जाएंगे। 

परीक्षा हॉल में क्या-क्या है बैन?

परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार इस बात का खास ख्याल रखें कि वे कोई ऐसा आइटम जो बैन है उसे कतई अपने साथ न ले जाएं। परीक्षा हॉल में जो आइटम्स बैन हैं उनमें-  कोई भी स्टेशनरी का सामान जैसे टेक्स्टुअल सामग्री (छपी हुई या लिखी हुई), कागज़ के टुकड़े, ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेज़र, व्हाइटनर, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, कार्डबोर्ड आदि। कोई भी कम्युनिकेशन डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड आदि। कोई भी घड़ी/कलाई घड़ी, वॉलेट, गॉगल्स, हैंडबैग, सोने/नकली गहने आदि शामिल हैं। 

एडमिट कार्ड?

उम्मीदवार परीक्षा दिवस के दिन अपने साथ एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 7 और 8 फरवरी, 2026 को देश भर के 140 शहरों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा से जुड़े किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी निगाह बनाए रखें।

ये भी पढ़ें- 

कोर्ट में जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन