1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CTET सितंबर 2026 का नोटिफेकशन हुआ जारी, जानें इस बार क्या हुआ है बदलाव

CTET सितंबर 2026 का नोटिफेकशन हुआ जारी, जानें इस बार क्या हुआ है बदलाव

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : May 11, 2026 03:26 pm IST,  Updated : May 11, 2026 05:47 pm IST

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तरफ से सितंबर 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस बार एक बड़ा बदलाव हुआ है। आइए फिर आपको विस्तार से सब कुछ बताते हैं।

CTET सितंबर 2026 का नोटिफेकशन हुआ जारी- India TV Hindi
CTET सितंबर 2026 का नोटिफेकशन हुआ जारी Image Source : INDIA TV

आज यानी 11 मई 2026 को CTET (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) ने सितंबर 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आपको बता दें कि जो भी अभ्यार्थी आवेदन भरना चाहते हैं वो आज से अप्लाई कर सकते हैं और इसके लिए यानी आवेदन भरने की अंतिम तिथि 10 जून 2026 है। वहीं परीक्षा की बात करें तो परीक्षा 6 सितंबर को होने वाली है। मगर इस बार जो नोटिफिकेशन जारी हुआ है, उसमें एक बड़ा बदलाव हुआ है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वो बदलाव क्या है और फिर अन्य जरूरी जानकारी भी देते हैं।

इस बार क्या बदलाव हुआ है?

परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है मगर अभ्यार्थी इस बार अपने पसंद का शहर नहीं चुन पाएंगे। इस बार परीक्षा के लिए शहर रेंडम बेसिस पर दिया जाएगा। आवदेन पोर्टल पर अभ्यार्थियों को अपने लिए परीक्षा का शहर चुनने का कोई विकल्प नहीं मिलेगा। आपको बता दें कि जो भी उम्मीदवार होंगे, उन्हें CBSE की तरफ से रेंडम बेसिस पर दिया जाएगा। यह भी बता दें कि शहर बदलने का भी कोई अनुरोध नहीं स्वीकार होगा।

नोटीफिकेशन से जरूरी जानकारियां

आइए अब आपको उस जारी नोटिफिकेशन से कुछ जरूर जानकारियां बताते हैं। आवेदन भरने की प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू हुई है और इसकी अंतिम तिथि 10 जून 2026 होगी। इसके अलावा परीक्षा 6 सितंबर को होगी और अगर अभ्यार्थियों की संख्या बढ़ती है तो फिर एक दिन पहले यानी 5 सितंबर को भी आयोजित हो सकती है। आपको यह भी बता दें कि आवेदन भरने के बाद उसमें सुधार करने के लिए 15 जून 2026 से लेकर 18 जून 2026 तक का समय दिया गया है। वहीं अगर परीक्षा के रिजल्ट की बात करें तो वो अक्टूबर के अंत तक आ सकते हैं मगर यह सिर्फ संभावित है।

आप अगर आवेदन भरना चाहते हैं तो बता दें कि यह सिर्फ CTET की वेबसाइट ctet.nic.in और CBSE की वेबसाइट cbse.gov.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

CUET-UG 2026 परीक्षा की आ गई तारीख, अभी से नोट कर लें डेट, जानिए क्या-क्या पहन कर जा सकते हैं छात्र?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन