1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. जारी कर दिए गए CUET PG के लिए एडमिट कार्ड, यहां देखें कब होने हैं एग्जाम

जारी कर दिए गए CUET PG के लिए एडमिट कार्ड, यहां देखें कब होने हैं एग्जाम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 28, 2023 02:38 pm IST,  Updated : Jun 28, 2023 02:38 pm IST

CUET PG के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इससे जुड़ी अधिक जानकारी जानने के लिए यहां पढ़ें....

CUET PG 2023 admit card - India TV Hindi
CUET PG 2023 admit card Image Source : CUET.NTA.NIC.IN

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। बता दें कि ये परीक्षा 30 जून को आयोजित होगी। जो उम्मीदवार 30 जून को होने वाली सीयूईटी (पीजी) – 2023 परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे सीयूईटी पीजी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से एडमिट कार्ड की डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिस की मानें तो, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके सीयूईटी (पीजी) के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जो उम्मीदवार 30 जून को परीक्षा के लिए शामिल होने वाले हैं, वे नीचे दिए गए इन सरल चरणों के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

मदद के लिए यहां करें संपर्क

यदि किसी उम्मीदवार को सीयूईटी (पीजी) के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप या एडमिट डाउनलोड करने/चेक करने में कठिनाई होती है, तो वे cuet-pg@nta.ac.in पर ई-मेल भेज सकते हैं या 011- 40759000/011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार सीयूईटी पीजी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Direct link to download

CUET PG Admit Card 2023: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध CUET PG 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
एडमिट कार्ड जांचें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें-

IBPS RRB में आवेदन करने की आज अंतिम तारीख, ऐसे करें आवेदन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन