1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CUET PG 2023: आज जारी होने वाली है सीयूईटी एग्जाम सिटी स्लिप, यहां जानें कैसे करना है डाउनलोड

CUET PG 2023: आज जारी होने वाली है सीयूईटी एग्जाम सिटी स्लिप, यहां जानें कैसे करना है डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 31, 2023 07:42 am IST,  Updated : May 31, 2023 07:42 am IST

सीयूईटी एग्जाम सिटी स्लिप आज जारी होने वाली है। इसकी जानकारी यूजीसी अध्यक्ष ने दी थी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे जारी होने के बाद डाउनलोड कर अपनी एग्जाम सिटी देख सकते हैं।

CUET PG 2023- India TV Hindi
CUET PG 2023 Image Source : INDIA TV

CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी 2023 के कैंडिडेट्स के लिए जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर सकती है। यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने इसकी जानकारी 29 मई को अपने ट्वीट के जरिए जानकारी दी थी। यूजीसी के अध्यक्ष के मुताबिक, सिटी इंटिमेशन स्लिप आज यानी 31 मई को जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को ये सलाह दी जाती है कि वे इससे जुड़ी नवीनतम अपडेट के लिए सीयूईटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

कब होगी परीक्षा

यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने अपने ट्वीट में बताया था कि 'सीयूईटी-पीजी 2023, एनटीए 5 जून से शुरू होने वाले सीयूईटी-पीजी के लिए 31 मई को सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने पर काम कर रहा है।' जारी शेड्यूल के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन 5 जून से 12 जून के बीच विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगा। 

परीक्षा पैटर्न के अनुसार, टेस्टिंग एजेंसी पहले सीयूईटी पीजी 2023 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगी। इसके बाद सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2023 परीक्षा के दिन से 3-4 दिन पहले हर चरण के लिए व्यक्तिगत रूप से जारी होंगे। छात्रों को ये सलाह दी गई है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें।

CUET PG 2023 city intimation slip: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद अपने लॉग इन डिटेल डालें।

फिर आपकी सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखने लगेगी।

अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट कर लें।

एनटीए ने कहा, किसी भी अभ्यर्थी को उसके एडमिट कार्ड में अलॉट की गई तारीख और शिफ्ट/समय के अलावा परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई आवेदक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में असमर्थ है, तो उन्हें सीधे एनटीए हेल्प लाइन नंबर: 011-40759000 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच संपर्क करना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन