1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CUET PG Answer Key 2023: जल्द जारी होगी सीयूईटी पीजी 2023 की आंसर-की, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

CUET PG Answer Key 2023: जल्द जारी होगी सीयूईटी पीजी 2023 की आंसर-की, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 08, 2023 06:30 pm IST,  Updated : Jul 08, 2023 06:30 pm IST

CUET PG Answer Key 2023: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से जल्द ही सीयूईटी पीजी 2023 की आंसर-की को जारी कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

CUET PG Answer Key 2023: सीयूईटी पीजी 2023 की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से जल्द ही सीयूईटी पीजी 2023 की आंसर-की जारी कर दी जाएगी। एक बार जारी होने के बाद कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइटcuet.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। 

जैसे ही सीयूईटी पीजी 2023 की आंसर की जारी की जाएगी, उसके साथ ही ऑब्जेक्शन विंडो को भी खोल दिया जाएगा। हालांकि अभी इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि आंसर-की को कब और किस समय जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फोलो करके आंसर-की को चेक कर सकते हैं। 

ऐसे करें चेक व डाउनलोड 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर मौजूद CUET PG आंसर-की 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • फिर उत्तर कुंजी जांचें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

CUET PG परीक्षा को 5 जून से लेकर 17 जून 2023 तक और फिर 22 जून से 30 जून 2023 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था। परीक्षा पूरे भारत और विदेशों में लगभग 245 शहरों में 8.33 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन