Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CUET UG 2024: 29 मई के लिए स्थगित हुई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

CUET UG 2024: 29 मई के लिए स्थगित हुई परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607 Published : May 25, 2024 04:31 pm IST, Updated : May 25, 2024 04:31 pm IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से 29 मई को होने वाली CUET UG परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होंगे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

29 मई के लिए स्थगित हुई CUET UG परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी- India TV Hindi
Image Source : FILE 29 मई के लिए स्थगित हुई CUET UG परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

CUET UG 2024: नेशनल टेस्ट एजेंसी (एनटीए) ने 29 मई की परीक्षा(कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट-CUET UG 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। CUET UG 2024 29 मई का एडमिट कार्ड सिलचर और दिल्ली केंद्रों के उम्मीदवारों के लिए है। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट  Exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिके वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

29 मई की परीक्षा के लिए सीयूईटी यूजी 2024 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। बता दें कि दिल्ली केंद्र के लिए 15 मई की CUET UG परीक्षा, और सिलचर के उम्मीदवारों के लिए 24 मई की CUET UG परीक्षा 29 मई तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। 

CUET UG 2024: कैसे करें डाउनलोड 

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर CUET UG 2024 मई 29 एडमिट कार्ड आउट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • फिर आपका CUET UG 2024 29 मई का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

ये रहा डायरेक्ट लिंक- //exams.nta.ac.in/CUET-UG

CUET UG 2024 29 मई की परीक्षा पेन और पेपर मोड में ऑफ़लाइन आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में लगभग 13.48 लाख उम्मीदवारों शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा भारत के बाहर 26 शहरों सहित कुल 380 शहरों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। बता दें कि CUET UG 2024 परीक्षा 15 मई से 18 मई के बीच पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी, और शेष परीक्षाएं 24 मई तक कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें- विदेश से पढ़ने के लिए ये हैं दुनिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटी; किसी एक से भी कर ली पढ़ाई तो नौकरी पक्की

NEET परीक्षा को कितनी बार दे सकते हैं? 
 

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement