1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. CUET UG 2024 के लिए आज से खुल रही करेक्शन विंडो, जानें कैसे करना है अप्लाई

CUET UG 2024 के लिए आज से खुल रही करेक्शन विंडो, जानें कैसे करना है अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 06, 2024 12:58 pm IST,  Updated : Apr 06, 2024 12:58 pm IST

CUET UG 2024 के लिए करेक्शन विंडो आज से खुल गई है। जो उम्मीदवार इस बार CUET UG रजिस्ट्रेशन में भाग लिए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विंडो के जरिए सुधार कर सकते हैं।

CUET UG 2024 - India TV Hindi
CUET UG 2024 Image Source : FILE

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए आज से  CUET UG 2024 के लिए करेक्शन विंडों खोल रही है। जो उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन में कोई सुधार या बदलाव करना चाहते हैं वे सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट cuetug.ntaonline.in पर जाकर कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि करेक्शन विंडो लिकं एक अन्य वेबसाइट exams.nta.ac.in. पर भी आपको मिल सकता है, यहां से भी आप आवेदन में सुधार कर सकते हैं।

नोटिस के मुताबिक, करेक्शन विंडो 7 अप्रैल तक 11.50 PM तक खुली रहेगी। एग्जाम सिटी की घोषणा 30 अप्रैल से उपलब्ध होगी। वहीं, एडमिट कार्ड मई 2024 के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। आइए जानते हैं कि उम्मीदवार कैसे अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। 

CUET UG 2024: ऐसे करें सुधार

सबसे पहले CUET UG की आधिकारिक वेबसाइट cuetug.ntaonline.in पर जाएं।

इसके बाद जरूरी डिटेल डालकर कर अकाउंट में लॉगिन करें।
फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपका एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
इसके बाद फॉर्म चेक करें और जरूरी डिटेल एडिट करें जिन्हें आप बदलना चाहते हैं।
फिर एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
अंत में कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

कब होगी परीक्षा?

CUET UG 2024 एग्जाम 16 मई से 31 मई 2024 तक आयोजित की जाएगी। CUET (UG) - 2024 पूरी तरह से हाइब्रिड मोड (पेन और पेपर / कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।

50 में से 40 प्रश्न सभी टेस्ट पेपर के लिए और जनरल टेस्ट के लिए 60 में से 50 प्रश्न (10 प्रश्नों का विकल्प) आएंगे। सभी पेपर के लिए समय 45 मिनट होगी सिर्फ मैथमेटिक्स/एप्लाइड मैथमेटिक्स, अकाउंटेंसी, फिजिक्स, केमेस्ट्री, इकॉनॉमिक्स, कंप्यूटर साइंस/इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस और जनरल टेस्ट को छोड़कर क्योंकि इन टेस्ट पेपरों की अवधि 60 मिनट की होगी। इससे अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

CUET PG 2024 के लिए Answer Key हुई जारी, यहां जानें कैसे करना है डाउनलोड

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन