1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. जारी हो गया GATE का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

जारी हो गया GATE का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

 Published : Jan 09, 2023 01:34 pm IST,  Updated : Jan 09, 2023 01:37 pm IST

IIT कानपुर ने Gate 2023 परीक्षा के लिए एडमिट जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले ये एडमिट कार्ड 3 जनवरी को जारी होने वाली थी।

GATE एडमिट कार्ड जारी- India TV Hindi
GATE एडमिट कार्ड जारी Image Source : FILE

GATE 2023 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कानपुर ने आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर gate एडमिट कार्ड जारी किए हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदक वेबसाइट पर लॉगिन टैब के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान दें कि GATE 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की जरूरत पडे़गी। बता दें कि इससे पहले GATE का एडमिट कार्ड 3 जनवरी को जारी होने वाला था। लेकिन इसे फिर टाल दिया गया था।

GATE 2023 परीक्षा का आयोजन 4, 5, 11 और 12 फरवरी 2023 को आईआईटी कानपुर की ओर से किया जाएगा। इस परीक्षा के नतीजे आईआईटी कानपुर की ओर से 16 मार्च 2023 तक घोषित किए जाने की उम्मीद है। ये एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा।

बता दें कि GATE 2023 परीक्षा के समय छात्रों को एक आई डी प्रूफ लेकर पहुंचना होगा। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि वह परीक्षा केंद्र पर तय समय से पहुंचे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को ब्लूटूथ, हेडफोन, स्मार्ट वॉच आदि गैजेट को एग्जाम हाल में ले जाने नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से कम से कम 90 मिनट पहले परीक्षा स्थल पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद उन्हें लॉगिन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही उम्मीदवारों को अपनी कलम, पेंसिल, पारदर्शी पानी की बोतल और जेब के आकार का हैंड सैनिटाइज़र लाना होगा। अभ्यर्थियों को इनके अलावा कोई अन्य सामान लाने की अनुमति नहीं है।

2 स्लॉट में होगी परीक्षा

IIT कानपुर हर दिन 2 स्लॉट में परीक्षा आयोजित करेगा। सुबह के स्लॉट के लिए GATE परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर के स्लॉट के लिए दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। GATE 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। बता दें कि GATE 2023 देशभर के 200 से अधिक शहरों में आयोजित किया जाएगा। GATE 2023 कंप्यूटर आधारित टेस्ट प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। GATE 2023 के प्रश्न पत्र में कुल 65 प्रश्न होंगे जो 1 व 2 नंबरों के होंगे।

GATE 2023 Admit Card- ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर GATE 2023 लॉग इन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉग इन क्रेडेंशियल डालें।
  • इसके बाद गेट एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको GAT एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • अब इस हॉल टिकट को डाउनलोड कर लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन