1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. आज GATE 2023 का एडमिट कार्ड होगा जारी, इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड

आज GATE 2023 का एडमिट कार्ड होगा जारी, इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड

 Published : Jan 03, 2023 08:48 am IST,  Updated : Jan 03, 2023 11:41 am IST

GATE 2023: कुछ ही देर में GATE 2023 का एडमिट कार्ड होगा। एडमिट कार्ड देखने के लिए उम्मीदवार यहां पढ़ें।

आज GATE 2023 का एडमिट कार्ड जारी होगा।- India TV Hindi
आज GATE 2023 का एडमिट कार्ड जारी होगा। Image Source : FILE PHOTO

GATE 2023: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) के 2023 एडिशन के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 3 जनवरी को जारी किए जाएंगे। बता दें कि IIT कानपुर GATE 2023 के एडमिट कार्ड परीक्षा की वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जारी करेगा। उम्मीदवार इसे वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। GATE 2023 परीक्षा का आयोजन 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को किया जाएगा।

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाएं 15 फरवरी को उपलब्ध कराई जाएंगी और आसंर-की 21 फरवरी को जारी की जाएगी। इसकी प्रीलिमिनरी आंसर-की 22 से 25 फरवरी के बीच जारी की जाएगी। ध्यान दें कि GATE 2023 का रिजल्ट 16 मार्च, 2023 को घोषित किए जाएंगे।

GATE 2023 Admit Card: ऐसे करें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड

सबसे पहले आप GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाएं।

अब होम पेज पर उपलब्ध GATE 2023 एडमिट कार्ड लिंक खोलें।

इसके बाद अपना लॉगिन डिटेल डालें और सबमिट करें।

अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लग जाएगा। उसे डाउनलोड कर लें।

गौरतलब है कि GATE एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो मुख्य रूप से इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी/आर्किटेक्चर/साइंस/कॉमर्स/आर्ट में विभिन्न अंडरग्रेजुएट विषयों की व्यापक समझ का परीक्षण करती है। बता दें कि GATE स्कोर का उपयोग इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी/आर्किटेक्चर/साइंस/कॉमर्स/आर्ट में मास्टर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश और वित्तीय सहायता के लिए किया जाता है।

इसके अलावा, कुछ कॉलेजों और संस्थानों द्वारा एमओई छात्रवृत्ति/सहायता के बिना छात्रों को प्रवेश देने के लिए भी गेट स्कोर का उपयोग किया जाता है। कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) अपनी भर्ती प्रक्रिया में GATE स्कोर का उपयोग कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन