गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड(GSEB) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए विषयवार डेटशीट जारी कर दी गई है। जो छात्र गुजरात बोर्ड परीक्षा में इस साल बैठने जा रहे हैं यानी एग्जाम में पार्टिसिपेट करने वाले हैं, तो वो इसकी आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर डेटशीट को चेक कर सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।
राज्य के शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
गुजरात के शिक्षा मंत्री ने डॉ. कुबेर डिंडोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अपने ट्विटर हैंडल से इन बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट को ट्वीट करते हुए घोषणा की।
14 मार्च से शुरू एग्जाम
घोषणा के मुताबिक गुजरात बोर्ड एग्जाम 2023 की शुरुआत 14 मार्च से हो जाएगी। यह बोर्ड एग्जाम कक्षा 10वीं के लिए 14 मार्च 2023 से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेंगे। वहीं, अगर कक्षा 12वीं(साइंस स्ट्रीम) की बात करें तो वो 14 मार्च से शुरू होकर 25 मार्च 2023 तक चलेंगी। इसके अलावा कक्षा 12वीं की जनरल स्ट्रीम की बात करें तो वो 29 मार्च 2023 तक चलेंगी। ज्यादा जानकारी के लिए छात्र इसकी आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर डेटशीट को देख सकते हैं।
छात्र ऐसे करें चेक
संपादक की पसंद