1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. HPCET 2023: एचपी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की आंसर-की जारी, इस तारीख से पहले कर दें ऑब्जेक्शन

HPCET 2023: एचपी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट की आंसर-की जारी, इस तारीख से पहले कर दें ऑब्जेक्शन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 15, 2023 08:14 pm IST,  Updated : May 15, 2023 08:14 pm IST

HPCET 2023 Answer Key: हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी(HIMTU) द्वारा एचपी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2023 की आंसर-की को जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

HPCET 2023 Answer Key: एचपी सीईटी 2023 की परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी(HIMTU) द्वारा एचपी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2023 की आंसर-की को जारी कर दिया गया है। आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट himtu.ac.in पर जारी किया गया है। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

जिन कैंडिडेट्स को जारी की गई आंसर-की आपत्ति है, वे सभी कैंडिडेट्स  ऑनलाइन मोड में ऑब्जेक्शन रेज कर सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स परीक्षा नियंत्रक (सीओई) कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से जाकर या coehimtu@gmail.com पर मेल के जरिए उत्तर कुंजी को चैलेंज कर सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को 17 मई 2023 तक का टाइम दिया गया है, जो ऑब्जेक्शन रेज करने की लास्ट डेट है। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आंसर-की को डाउनलोड कर सकते हैं। 

इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स एचपीसीईटी की आधिकारिक वेबसाइट - himtu.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर दिख रहे 'एचपीसीईटी आंसर की 2023' के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • यह आपको एक पीडीएफ पर रीडायरेक्ट करेगा।
  • आखिरी में आप उत्तर कुंजी को चेक करें और फ्यूचर के लिए एक प्रिंटआउट ले लें। 

बता दें कि एचपी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2023 का आयोजन 14 मई 2023 को किया गया था। इस परीक्षा का आयोजन बीटेक, बीफार्मा, एमसीए, एमबीए और एमबीए (पर्यटन और आतिथ्य प्रबंधन) परीक्षा जैसे विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रम में एडमिशन के लिए किया जाता है। 

ये भी पढ़ें- कार की तरह हवाई जहाज का भी होता है 'सेफ्टी टेस्ट', जिसमें मुर्गा निभाता है बड़ा रोल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन