1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. IBPS PO Main का Admit Card हुआ जारी, एक क्लिक में करें डाउनलोड

IBPS PO Main का Admit Card हुआ जारी, एक क्लिक में करें डाउनलोड

 Published : Nov 20, 2022 04:11 pm IST,  Updated : Nov 20, 2022 04:11 pm IST

IBPS ने IBPS PO Main का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए यहां पढे़ं।

IBPS PO Main का Admit Card जारी- India TV Hindi
IBPS PO Main का Admit Card जारी Image Source : IBPS.IN

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने IBPS PO Main का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कॉल लेटर आधिकारिक वेबसाइट पर 19 नवंबर से 26 नवंबर, 2022 तक उपलब्ध रहेगा। प्रोबेशनरी ऑफिसर्स/मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों के लिए ऑनलाइन मुख्य परीक्षा में 200 अंकों के लिए ऑब्जेक्टिव टेस्ट और 25 अंकों के लिए डिस्क्रिप्टिव टेस्ट शामिल होगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन करके आधिकारिक साइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Direct link to download IBPS PO Main Admit Card 2022

IBPS PO Main Admit Card 2022: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध आईबीपीएस पीओ मेन एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ध्यान दें कि ऑब्जेक्टिव टेस्ट में गलत उत्तरों देने पर पेनल्टी लगेगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन