1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. IBPS PO प्रारंभिक परीक्षा कल से होगी शुरू, परीक्षा हॉल में इन वस्तुओं को भूल से भी न ले जाएं साथ

IBPS PO प्रारंभिक परीक्षा कल से होगी शुरू, परीक्षा हॉल में इन वस्तुओं को भूल से भी न ले जाएं साथ

 Published : Aug 16, 2025 05:47 pm IST,  Updated : Aug 16, 2025 05:47 pm IST

कल से आईबीपीएस पीओ परीक्षा 2025 की शुरू हो रही है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार खबर में बताई गईं जरूरी गाइडलाइंस को पढ़ सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

IBPS PO प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की तरफ से कल यानी 17 अगस्त 2025 से आईबीपीएस पीओ परीक्षा 2025 की शुरुआत की जाएगी। जानकारी दे दें कि प्रारंभिक परीक्षा 17, 23 और 24 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में 100 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। यह परीक्षा 1 घंटे की होगी और इसमें तीन खंड होंगे: अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और तर्क क्षमता। एग्जाम हॉल में किन वस्तुओं को साथ जाने की परमिशन नहीं है? आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के उत्तर से अवगत होते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार नीचे खबर जरूरी गाइडलाइंस को भी पढ़ सकते हैं। 

जरूरी गाइडलाइंस

नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार दिशानिर्देशों को पढ़ सकते हैं।

  • उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें। परीक्षा के लिए कॉल लेटर पर दिए गए रिपोर्टिंग समय के बाद यानी देर से रिपोर्ट करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कॉल लेटर पर दिया गया रिपोर्टिंग समय परीक्षा शुरू होने से पहले का है।
  • उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को साथ लाना न भूलें, बिना प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं मिलेगी।
  • अभ्यर्थियों को परीक्षा की संबंधित तिथि और सत्र के लिए कॉल लेटर के साथ मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, जिस पर कॉल लेटर/आवेदन पत्र में दिए गए नाम का ही उल्लेख हो।
  • वस्तुनिष्ठ परीक्षा में गलत उत्तर देने पर जुर्माना लगाया जाएगा। अभ्यर्थी द्वारा दिए गए प्रत्येक प्रश्न के लिए, उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों का एक-चौथाई या 0.25 अंक जुर्माना के रूप में काटा जाएगा ताकि सही अंक प्राप्त किए जा सकें।

किन वस्तुओं को एग्जाम हॉल में ले जाने की नहीं है परमिशन?

परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी स्टेशनरी वस्तु जैसे पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज़ के टुकड़े, ज्यामिति/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर आदि ले जाने की अनुमति नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन