1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. ICAI CA फाउंडेशन, इंटर 2025 के जनवरी सेशन का रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू, यहां जानें पूरा एग्जाम शेड्यूल

ICAI CA फाउंडेशन, इंटर 2025 के जनवरी सेशन का रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू, यहां जानें पूरा एग्जाम शेड्यूल

 Published : Nov 12, 2024 05:04 pm IST,  Updated : Nov 12, 2024 05:04 pm IST

ICAI CA फाउंडेशन, इंटर 2025 के जनवरी सेशन का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है, उम्मीदवार यहां एग्जाम का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

ICAI CA foundation registration- India TV Hindi
ICAI CA foundation registration Image Source : FILE PHOTO

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाउंडेशन, इंटरमीडिएट 2025 जनवरी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, CA फाउंडेशन, इंटरमीडिएट 2025 जनवरी पंजीकरण की अंतिम तारीख 23 नवंबर है। हालांकि, उम्मीदवार 26 नवंबर तक 600 रुपये की विलंब शुल्क के साथ अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। CA फाउंडेशन 2025 परीक्षाएं 12, 14, 16 और 18 जनवरी को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जानी हैं। उम्मीदवार परीक्षा से 15 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। ICAI CA फाउंडेशन, इंटर 2025 जनवरी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने की सही तारीख नियत समय पर बताई जाएगी।

कब खुलेंगे करेक्शन विंडो?

ICAI CA फाउंडेशन, इंटरमीडियएट 2025 के लिए करेक्शन विंडो 27 नवंबर को खुलेंगे, जो 29 नवंबर तक रहेंगे।

सीए फाउंडेशन का एग्जाम शेड्यूल

पेपर एग्जाम डेट एग्जाम टाइमिंग
पेपर- 1 12 जनवरी 2025 दोपहर 2 से 5 बजे तक
पेपर- 2 14 जनवरी 2025 दोपहर 2 से 5 बजे तक
पेपर- 3 16 जनवरी 2025 दोपहर 2 से 4 बजे तक
पेपर- 4 18 जनवरी 2025 दोपहर 2 से 4 बजे तक

सीए इंटर जनवरी एग्जाम शेड्यूल

इस परीक्षा में 2 ग्रुप में 5 पेपर होंगे: 

पहले ग्रुप में,

  • पेपर-1: एडवांस अकाउंटेंसी- 11 जनवरी को 2 से 5 बजे तक
  • पेपर-2: कॉरपोरेट एंड अदर लॉ- 13 जनवरी को 2 से 5 बजे तक
  • पेपर-3: टैक्सेशन- 15 जनवरी को 2 से 5 बजे तक।

दूसरे ग्रुप में,

  • पेपर- 4: कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग- 17 जनवरी को 2 से 5 बजे तक
  • पेपर- 5: ऑडिटिंग एंड एथिक्स- 19 जनवरी को 2 से 5 बजे तक
  • पेपर- 6: फायनेंशियल मैनेजमेंट एंड स्ट्रेटजिक मैनेजमेंट 21 जनवरी को 2 से 5 बजे तक।

ये भी पढ़ें:

सरकारी कंपनी GAIL में निकली नौकरियों की भरमार, डिटेल जान यहां डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन