1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. ICAI CA Intermediate result 2021: आज जारी हो सकते हैं सीए इंटरमीडिएट के नतीजे, ऐसे कर सकेंगे चेक

ICAI CA Intermediate result 2021: आज जारी हो सकते हैं सीए इंटरमीडिएट के नतीजे, ऐसे कर सकेंगे चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 26, 2021 12:28 pm IST,  Updated : Mar 26, 2021 12:28 pm IST

CA इंटरमीडिएट का रिजल्ट 2021 26 या 27 मार्च, 2021 को icai.org पर घोषित होने की उम्मीद है।

ICAI CA Intermediate result 2021 likely to be declared...- India TV Hindi
ICAI CA Intermediate result 2021 likely to be declared TODAY  Image Source : FILE

ICAI CA Intermediate result 2021:  CA इंटरमीडिएट का रिजल्ट 2021 26 या  27 मार्च, 2021 को icai.org पर घोषित होने की उम्मीद है। जनवरी 2021 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट परीक्षा (पुराने पाठ्यक्रम और नए पाठ्यक्रम) के परिणाम का उल्लेख करते हुए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने ट्विटर पर 26 मार्च 2021 (शाम / शनिवार) घोषित होने की संभावना है । "

उम्मीदवार आईसीएआई icaiexam.icai.org की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करके ईमेल के माध्यम से अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। ICAI ने पहले 21 और 20 मार्च को पुराने और नए पाठ्यक्रमों के लिए CA अंतिम वर्ष के परिणाम जारी किए थे। 

कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • ऊपर बताई गई वेबसाइट्स में से किसी पर भी जाएं। होम पेज पर सीए इंटरमीडिएट जनवरी 2021 एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा। उसपर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहां अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, पिन और सिक्योरिटी कोड डालकर लॉग-इन करें।
  • लॉग-इन करने के बाद आपको आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • वहीं से इसे डाउनलोड कर लें। सॉफ्ट कॉपी सेव करने के साथ-साथ एक प्रिंट लेकर भी अपने पास सुरक्षित रख लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन