1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. ICAI CA November Exam: एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

ICAI CA November Exam: एडमिट कार्ड जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 02, 2020 11:46 am IST,  Updated : Nov 02, 2020 11:46 am IST

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन व अन्य पार्ट की परीक्षाओं के लिए हॉल टिकट (Hall Ticket) जारी कर दिया है। ICAI अपनी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर एडमिट कार्ड जारी किया है

ICAI CA November Exam Admit card released, download from...- India TV Hindi
ICAI CA November Exam Admit card released, download from these steps Image Source : GOOGLE

CA November Exam Admit Card 2020: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाउंडेशन व अन्य पार्ट की परीक्षाओं के लिए हॉल टिकट (Hall Ticket) जारी कर दिया है। ICAI अपनी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर एडमिट कार्ड जारी किया है, छात्र यहीं से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, CA November Exam 21 नवंबर से 14 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। गौरतलब है कि छात्रों को परीक्षा से बाहर होने की 7 नवंबर को एक विंडों खुलेगी।

यह ऑप्ट-आउट विकल्प उन छात्रों के लिए है, जो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं या फिर बीमारी के लक्षणों से जूझ रहे हैं। हालांकि, ऐसे छात्रों को उनकी उम्मीदवारी आगे ले जाने की अनुमति दी जाएगी। अगली परीक्षा मई 2021 में आयोजित की जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें ICAI CA Admit Card 2020

  1. परीक्षार्थी सबसे पहले ICAI की ऑफिशियल साईट org को लॉग इन करें.
  2. उसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें.
  3. जो नया पेज खुलेगा उस पर मांगी गई सूचना जैसे – रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि /पासवर्ड भरें.
  4. उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  5. क्लिक करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जायेगा.
  6. इसे डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट भी लेलें.
  7. परीक्षा के समय इसे फोटोयुक्त एक आईडी प्रूफ के साथ लेकर जाएं.

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण ICAI ने बीते मई की परीक्षा रद्द कर दी थी और ऐसे में जो छात्र मई में परीक्षा देने वाले थे लेकिन नहीं दे पाए थे, उन्हें भी नवंबर वाली परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई है। इसीलिए वह भी इस नवंबर में आयोजित हो रही परीक्षा में उपस्थित होंगे। 

ICAI ने CA के उम्मीदवारों के लिए कक्षा 10वीं के छात्रों को ICAI फाउंडेशन पाठ्यक्रमों में प्रोविजनल एंट्री लेने की अनुमति दी है। बता दें कि जो छात्र 10वीं पास करने के बाद फाउंडेशन कोर्स में प्रोविजनल रूप से पंजीकरण करते हैं, उनके पास सीए फाउंडेशन परीक्षाओं में उपस्थित होने के लिए अपेक्षित तकनीक हासिल करने के लिए कक्षा 11 और 12 के दौरान अधिक समय होगा।

हालांकि, ICAI के आधिकारिक बयान के अनुसार, केवल उन छात्रों को मई/जून में आयोजित फाउंडेशन परीक्षा के लिए उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी जो फरवरी या मार्च में कक्षा 12वीं परीक्षा में उपस्थित हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन