1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. ICMR Assistant admit card 2020: असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

ICMR Assistant admit card 2020: असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 28, 2020 10:32 am IST,  Updated : Dec 28, 2020 10:32 am IST

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ICMR सहायक परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

ICMR Assistant admit card 2020 released at pgimer.edu.in- India TV Hindi
ICMR Assistant admit card 2020 released at pgimer.edu.in Image Source : GOOGLE

ICMR सहायक एडमिट कार्ड 2020: इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ICMR सहायक परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे ऑनलाइन प्रवेश पत्र icmr.gov.in और pgimer.edu.in पर डाउनलोड कर सकते हैं।परिषद 3 जनवरी, 2021 को कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा आयोजित करेगी।

ICMR सहायक एडमिट कार्ड 2020 कैसे डाउनलोड करें:

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर pgimer.edu.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिख रहे लिंक “DOWNLOAD ADMIT CARD FOR ICMR ASSISTANT RECRUITMENT EXAM SCHEDULED TO BE HELD ON 03.01.2021” को क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा जिस पर अपनी लॉगइन डिटेल्स जैसे यूजर/लॉगइन आईडी और पासवर्ड भरें। कैप्चा कोड भरने के बाद लॉगइन बटन दबाएं।
  • अब आपकी क्म्प्यूटर स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा जिसे चाहें तो डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट आउट कर सकते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन