भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी(IIT Guwahati) की तरफ से IIT JAM 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र(Admit Card) को डाउनलोड कर सकते हैं। IIT गुवाहाटी ने एडमिट को 11 जनवरी 2023 को एडजमिट कार्ड जारी कर दिए थे। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jam.iitg.ac.in पर जानी होगा।
जरूरी तारीखें
आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक JAM 2023 एग्जाम को 12 फरवरी 2023 को आयोजित कराया जाएगा। इसके अलावा ऑफिशियल वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 22 मार्च 2023 को परीक्षा के परिणाम को घोषित कर दिया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
ऐस करें डाउनलोड
IIT JAM एक ऑल इंडिया लेवल ऑनलाइन एंट्रेंस एग्जाम है। जो हर साल Indian Institute of Technology (IIT) और IISc की तरफ से रोटेशनल बेस पर आयोजित किया जाता है। यह एग्जाम IIT में MSc और अन्य पोस्ट बैचलर कोर्सेज और (IISc) के इंटीग्रेटेड पीएचडी कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है। इस साल JAM 2023 (एगाजाम)का आयोजन IIT Guwahati कर रही है।
संपादक की पसंद