1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JEE Advanced 2023: कल खत्म हो रहे जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन, जल्द करें अप्लाई

JEE Advanced 2023: कल खत्म हो रहे जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन, जल्द करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 06, 2023 11:04 am IST,  Updated : May 06, 2023 11:04 am IST

JEE Advanced 2023: IIT गुवाहाटी की तरफ से कल यानी 7 मई 2023 को जेईई एडवांस्ड 2023 के रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को बंद कर देगा। जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक अप्लाई नहीं कर पाया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

JEE Advanced 2023: IIT में एडमिशन लेने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए बेहद जरूरी खबर है। IIT गुवाहाटी  की तरफ से कल यानी 7 मई 2023 को जेईई एडवांस्ड 2023 के रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को बंद कर देगा। जिन इच्छुक कैंडिडेट्स ने किसी कारणवश अभी तक अप्लाई नहीं कर पाया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर आवेदन कर दें।  ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने दूसरे चरण तक जेईई एडवांस्ड की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है, लेकिन आवेदन शुल्क जमा नहीं कर पाया है, वे सभी 8 मई 2023 भुगतान कर सकते हैं।  

आवेदन शुल्क

इसके लिए आवेदन करने वाली महिला कैंडिडेट्स, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और विकलांग व्यक्ति (PWD) उम्मीदवारों को 1,450 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि अन्य सभी कैंडिडेट्स को 2,900 रुपये का भुगतान करना होगा।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स जेईई एडवांस की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर खुद को रजिस्टर करें और क्रेडेंशियल लॉगिन करें।
  • अब आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
  • आखिरी में पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक जेईई एडवांस्ड 2023 के लिए आवेदन करने लास्ट डेट 7 मई है। जेईई (एडवांस्ड) 2023 परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी- पेपर I सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और पेपर II दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंकैसे करें ऑनलाइन FIR? समझें पूरा प्रोसेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन