1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JEE Main Admit Card 2021: जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main Admit Card 2021: जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 12, 2021 09:49 am IST,  Updated : Feb 12, 2021 09:49 am IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2021 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन स्टूडेंट्स ने फरवरी की परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से JEE Main 2021 के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main Admit Card 2021- India TV Hindi
JEE Main Admit Card 2021: जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी Image Source : INDIA TV

JEE Main Admit Card 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2021 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन स्टूडेंट्स ने फरवरी की परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से JEE Main 2021 के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि जेईई मेंस 2021 फरवरी सेशन की परीक्षा 23 से 26 फरवरी तक आयोजित होगी।

NTA इस बार जेईई मेंस की परीक्षा चार सेशन में आयोजित करेगी जिसमें पहला सेशन फरवरी में दूसरा सेशन 15-18 मार्च 2021 तक, तीसरा सेशन  27-30 अप्रैल तक और चौथा सेशन 24-28 मई 2021 तक आयोजित किया जाएगा। 23-26 फरवरी तक आयोजित की जाने वाली जेईई मेंस की परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक की होगी और दूसरी पाली  दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक की होगी।

कैंडिडेट्स को अपने एडमिट कार्ड को एक्सेस करने के लिए अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी।

JEE Main Admit Card 2021 ऐसे करें डाउनलोड-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट eemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • यहां आपको होम पेज पर JEE Mains Admit Card लिंक दिखेगा।
  • दिए गए लिंक को क्लिक करके कैंडिडेट्स अपने लॉग इन डिटेल्स को भरकर सबमिट करें।
  • डिटेल्स सबमिट करते ही JEE Mains Admit Card आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • आप इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन