1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JEECUP 2023: बढ़ा दी गई JEECUP रजिस्ट्रेशन की डेट, जानें क्या है अब नई तारीख

JEECUP 2023: बढ़ा दी गई JEECUP रजिस्ट्रेशन की डेट, जानें क्या है अब नई तारीख

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 03, 2023 03:35 pm IST,  Updated : May 03, 2023 03:35 pm IST

JEECUP 2023 रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ा दी गई है। जो उम्मीदवार अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं कर सके हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें।

JEECUP- India TV Hindi
बढ़ा दी गई JEECUP रजिस्ट्रेशन की डेट Image Source : FILE

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश ने JEECUP 2023 के लिए एक जरूरी नोटिस जारी की है। नोटिस के मुताबिक,  JEECUP की रजिस्ट्रेशन तारीख बढ़ा दी गई है। अब उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तारीख 15 मई, 2023 तक बढ़ा दी गई है। जो उम्मीदवार अभी तक किन्हीं कारणों से आवेदन नहीं कर सके हैं, वे JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2023 थी।

क्या कहा गया नोटिस में

आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई नोटिस में लिखा गया, "संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (औद्योगिक सुरक्षा में पोस्ट डिप्लोमा) और (पॉलिटेक्निक) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनुसूची 15-05-2023 तक बढ़ा दी गई है।"

कितनी देनी होगी फीस

बता दें कि उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित हैं तो उन्हें, आवेदन शुल्क के रूप में ₹200/- का भुगतान करना होगा और यदि सामान्य वर्ग या ओबीसी से संबंधित हैं तो उन्हें ₹300/- देने होंगे। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Click here for the direct link to apply for JEECUP 2023

JEECUP 2023: ऐसे करें अप्लाई

परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

सबसे पहले JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध JEECUP 2023 रिजस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
अब रजिस्ट्रेशन डिटेल दर्ज करें और रजिस्टर पर क्लिक करें।
फिर खाते में प्रवेश करें और आवेदन पत्र भरें।
इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
एक बार हो जाने के बाद, पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन