1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JEECUP 2024: आवेदन करने की कल लास्ट डेट, डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

JEECUP 2024: आवेदन करने की कल लास्ट डेट, डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

 Published : Feb 28, 2024 06:00 am IST,  Updated : Feb 28, 2024 06:00 am IST

JEECUP 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। जेईईसीयूपी 2024 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को कल यानी 29 फरवरी 2024 को समाप्त कर दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द ऑफशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर दें।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

JEECUP 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार इधर ध्यान दें। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, जेईईसीयूपी 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को कल यानी 29 फरवरी को समाप्त कर देगा। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अब तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है वे सभी जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic पर जाकर जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। 

बता दें कि जेईईसीयूपी की तरफ से 16 से 22 मार्च तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 10 मार्च, 2024 को उपलब्ध होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स या डायरेक्ट लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 

कैसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले उम्मीदवार जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध जेईईसीयूपी 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद पंजीकरण ईडीएन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • फिर अकाउंट में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • एक बार हो जाने के बाद, आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें। 

कितना है आवेदन शुल्क 

सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹300/- और एससी/एसटी के लिए ₹200/- है। भुगतान नेट बैंकिंग/क्रेडिट/डेबिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से किया जाना चाहिए। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

कब आएगा रिजल्ट 

शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा हो जाने के बाद उत्तर कुंजी 27 मार्च को जारी की जाएगी और आपत्ति विंडो 30 मार्च को बंद हो जाएगी। इसके बाद प्रवेश परीक्षा के परिणाम 8 अप्रैल 2024 को घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें- भारत और चीन के बीच कौन सी सीमा रेखा है? 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन