1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. Jharkhand Board Class 8th Exams 2023: जारी हुआ एडमिट कार्ड, यहां जानें कैसे करें डाउनलोड

Jharkhand Board Class 8th Exams 2023: जारी हुआ एडमिट कार्ड, यहां जानें कैसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 12, 2023 09:45 am IST,  Updated : Apr 12, 2023 09:45 am IST

Jharkhand Board 8th Exams 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से वर्ष 2023 के लिए झारखंड कक्षा 8वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Jharkhand Board Class 8th Exams 2023: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने वर्ष 2023 के लिए झारखंड कक्षा 8वीं परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जारी किया गया है। जो स्टूडेंट्स इस परीक्षा में शामिल होंगे, वे स्कूल से एडमिट कार्ड को कलेक्ट कर सकते हैं। 

बोर्ड ने स्कूल प्रिंसिपल्स को निर्देश दिया है कि झारखंड बोर्ड 8वीं का एडमिट कार्ड परिषद की वेबसाइट से डाउनलोड कर परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सौंप दें।  

झारखंड कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षा 13 अप्रैल को दो शिफ्टों में आयोजित होंगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:45 से दोपहर 1 बजे तक रहेगी और दूसरी दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। झारखंड कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा OMR शीट के माध्यम से आयोजित की जाएगी। स्टूडेंट्स को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर, "कक्षा आठवीं परीक्षा 2023 एडमिट कार्ड" वाले लिंक पर क्लिक करें
  • अब अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें
  • इसके बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

ये भी पढ़ें- JEE Mains 2023: 13 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

UP Board Result: कभी भी जारी हो सकता है यूपी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट, यहां जानें नया अपडेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन