1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. JKSSB CBT 2023: JKSSB CBT के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें चेक

JKSSB CBT 2023: JKSSB CBT के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें चेक

 Published : Feb 01, 2023 07:07 pm IST,  Updated : Feb 01, 2023 07:07 pm IST

JKSSB CBT के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

JKSSB CBT - India TV Hindi
JKSSB CBT Image Source : JKSSB2023.CBTEXAM.IN

जम्मू एंड कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने JKSSB CBT एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कनिष्ठ सहायक और कनिष्ठ सहायक-सह-कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टाइप टेस्ट (स्किल टेस्ट) 9, 10 और 11 फरवरी, 2023 को आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को नाम और पते के बारे में सूचित करने के लिए प्रवेश पत्र जारी किया जाता है।

Click here for the direct link to download JKSSB CBT Admit Card 2023

JKSSB CBT Admit Card 2023: ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

सबसे पहले JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।

अब होम पेज पर उपलब्ध जेकेएसएसबी सीबीटी एडमिट कार्ड 2023 लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख रहा होगा।
अब एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
साथ ही आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी तरह की परेशानी होने पर, उम्मीदवार जेकेएसएसबी हेल्प-डेस्क से 0191-2461335 (जम्मू) / 0194-2435089 (श्रीनगर) पर संपर्क कर सकते हैं या जेकेएसएसबी हेल्प-डेस्क helpdesk.jkssb@gmail.com को लिख सकते हैं। ध्यान दें कि 1 फरवरी, 2023 से 11 फरवरी, 2023 तक कार्यालय समय के दौरान ये सक्रिय रहेगा।

इसे भी पढ़ें-

Central Bank of India Recruitment 2023: बैंक में करना चाहते हैं नौकरी, यहां निकली है बंपर वैकेंसी; देखें डिटेल
Budget 2023: शिक्षा में क्रांति के लिए वित्त मंत्री ने की धनवर्षा, देखें अब तक के सबसे बड़े बजट में क्या खास ऐलान
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन