1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. LIC ADO के कॉल लेटर आज होंगे जारी, यहां जानें कैसें करना है डाउनलोड

LIC ADO के कॉल लेटर आज होंगे जारी, यहां जानें कैसें करना है डाउनलोड

 Published : Mar 04, 2023 10:49 am IST,  Updated : Mar 04, 2023 10:49 am IST

आज यानी 4 मार्च को एलआईसी एडीओ का कॉल लेटर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

LIC Recruitment- India TV Hindi
एलआईसी एडीओ के एडमिट कार्ड आज होंगे जारी Image Source : FILE PHOTO

LIC ADO Recruitment 2023: लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी LIC आज यानी 4 मार्च एडीओ भर्ती (LIC ADO Recruitment 2023) की प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (LIC ADO Admit card 2023) जारी करेगा। जारी होने के बाद, वे उम्मीदवार जो अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान दें कि प्रीलिम्स की परीक्षा 12 मार्च 2023 को आयोजित की जाएगी। जानकारी दे दें कि प्रिलिमिनरी एग्जाम में आब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। ये एग्जाम ऑनलाइन आयोजित होगी। उम्मीदवार को एग्जाम सेंटर पर तय समय से पहले पहुंचना होगा।

3 सेक्शन में पूछे जाएंगे सवाल

उम्मीदवार को बता दें कि इस प्रीलिम्स एग्जाम में तीन सेक्शन पूछे जाएंगे- रीज़निंग एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और इंग्लिश लैंग्वेज। इसमें प्रश्नों की संख्या 100 है और अधिकतम नंबर 70 हैं। एग्जाम की अवधि 1 घंटे की है और परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी में होगा। वे उम्मीदवार जो प्रीलिम्स परीक्षा पास करेंगे, वे मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। ध्यान दें कि मुख्य परीक्षा 23 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

Click here for the direct link

LIC ADO Call Letter 2023: ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार सबसे पहले एलआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in पर जाएं।

अब होम पेज पर मौजूद एलआईसी एडीओ कॉल लेटर 2023 लिंक पर क्लिक करिए।
फिर अपना लॉगिन डिटेल डालें और सबमिट पर क्लिक कर दें।
इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
अब अपना एडमिट कार्ड चेक करें और इस पेज को डाउनलोड करें।
भविष्य की जरूरत के लिए अपने पास एक हार्ड कॉपी जरूर रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन