1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. आ गई मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की एग्जाम की डेट, जानें तारीख

आ गई मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की एग्जाम की डेट, जानें तारीख

 Published : Nov 05, 2022 02:36 pm IST,  Updated : Nov 05, 2022 02:36 pm IST

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं 12वीं के एग्जाम पेन-एंड-पेपर मोड में करवाने जा रहा है। स्टूडेंट्स मध्य प्रदेश बोर्ड का शेड्यूल जारी होने के बाद वेबसाइट पर देख सकेंगे।

मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की एग्जाम डेट जारी- India TV Hindi
मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की एग्जाम डेट जारी Image Source : FILE PHOTO (PTI)

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) के 10वीं 12वीं की परीक्षा की डेट की घोषणा हो गई है। MPBSE 13 फरवरी से कक्षा 10, 12 की परीक्षाएं आयोजित करेगी। 10वीं और 12वीं के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम 13 फरवरी से 28 फरवरी तक होगी, जबकि थ्योरी एग्जाम 1 से 31 मार्च, 2023 तक होंगे। बता दें कि MPBSE क्लास 10 वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीख की घोषणा शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने की थी। घोषणा के मुताबिक, 10वीं और 12वीं के लिए एमपी बोर्ड एग्जाम 13 फरवरी, 2023 से शुरू होगी। मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10, 12 की परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित करेगा।

शिक्षा मंत्री ने किया ट्वीट

मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने ट्विटर पर ट्वीट कर दी जानकारी। उन्होंने कहा, "माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी, 2023 से शुरू होंगी। प्रैक्टिकल परीक्षा 13 से 28 फरवरी 2023 तक और सैद्धांतिक परीक्षा 01 मार्च से 31 मार्च 2023 तक होगी।"

MPBSE class 10th, 12th Board Exams 2023 ये रही डेट

Practical Examination- 13 फरवरी से 28 फरवरी, 2023

Theory Examination - 1 मार्च से 31 मार्च 2023

मध्य प्रदेश बोर्ड का डिटेल्ड शेड्यूल एक बार जारी होने के बाद वेबसाइट mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in पर उपलब्ध होगा। इसके बाद, स्टूडेंट्स पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि, मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित करेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि 10, 12 बोर्ड एग्जाम में तकरीबन 20 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि विद्यार्थियों के हित में यह फैसला लिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन