महाराष्ट्र CET 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। महाराष्ट्र CET 2026 के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। महाराष्ट्र के स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की ओर से अन्य नेशनल लेवल प्रवेश परीक्षाओं के साथ टकराव के कारण MHT CET 2026 के PCM (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित) ग्रुप के शेड्यूल को संशोधित कर दिया गया है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस भी जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नोटिस को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं
बदलाव?
जारी किए गए संशोधित शेड्यूल के अनुसार, MHT CET 2026 PCM परीक्षा अब 11 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। लेकिन 12 अप्रैल को कोई परीक्षा नहीं होगी (जो पहले के शेड्यूल का हिस्सा थी), और उस दिन के लिए मूल रूप से तय की गई परीक्षा अब 20 अप्रैल के लिए स्थगित कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले, PCM परीक्षाएं 11 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच निर्धारित थीं।
क्यों लिया गया फैसला?
यह फैसला UPSC NDA और NA (I) 2026, UPSC CDS (I) 2026 और NATA 2026 Phase 1 जैसी परीक्षाओं से टकराव से बचने के लिए लिया गया है, जो कि 12 अप्रैल को होने वाली हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
संशोधित शेड्यूल को कैसे करें चेक
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों के सामने शेड्यूल खुल जाएगा।
- अब कैंडिडेट्स इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें।
जिन उम्मीदवारों ने अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले ही डाउनलोड कर ली है, उन्हें इसका संशोधित संस्करण देखने के लिए 5 अप्रैल से आधिकारिक उम्मीदवार पोर्टल पर जाना होगा। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।