1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. परीक्षा
  4. Navodaya Class 6 Admission 2023: जल्दी करें! नवोदय में एडमिशन के लिए आवेदन की कल लास्ट डेट, जानें प्रक्रिया

Navodaya Class 6 Admission 2023: जल्दी करें! नवोदय में एडमिशन के लिए आवेदन की कल लास्ट डेट, जानें प्रक्रिया

 Published : Feb 14, 2023 05:56 pm IST,  Updated : Feb 14, 2023 05:56 pm IST

Navodaya Class 6 Admission 2023: नवोदय विद्यालय समिति कल क्लास 6 के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया को बंद कर देगी। जो लोग अपने बच्चे का एडमिशन(क्लास-6) नवोदय में करवाना चाहते हैं, वे जल्द ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन कर दें।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Navodaya Class 6 Admission 2023: अगर आप नवोदय विद्यालय में अपने बच्चे का एडमिशन करवाना चाहते हैं तो जल्दी करें! क्योंकि नवोदय विद्यालय में क्लास 6 में आवेदन करने की कल अंतिम तारीख है। नवोदय विद्यालय समिति कल क्लास 6 के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया को बंद कर देगी। जो लोग अपने बच्चे का एडमिशन(क्लास-6) नवोदय में करवाना चाहते हैं, वे जल्द ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन कर दें। वहीं इसके लिए अप्लाई कर चुके कैंडिडेटसि के फ़ॉर्म में करेक्शन करने के लिए करेक्शन विंडो 16 फरवरी को खुल जाएगी जो 17 फरवरी को बंद होगी। 

इन आसान स्टेप्स से करें अप्लाई-

  • सबसे पहले NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर उपलब्ध JNV Class 6 Admission 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को डिटेल भरना होगा।
  • फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरें और एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  • फिर सबमिट पर बटन क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • अब आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

बता दें कि नवोदय विद्यालय समिति ने जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन तारीख बढ़ाकर 15 फरवरी 2023 तक कर दी थी, जो पहले 8 फरवरी 2023 थी। कैंडिडेट्स जो जिले के निवासी हैं और एकेडमिक सेशन 2022-23 में शासकीय/शासकीय विद्यालयों में कक्षा 5 में पढ़ रहे हैं। उसी जिले में मान्यता प्राप्त स्कूल जहां जेएनवी कार्य कर रहा है और जिसमें वे प्रवेश लेना चाहते हैं, आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी देखें-  UP Board: बोर्ड परीक्षा में नकल के भरोसे बैठे छात्र बदल दो इरादा, अब तुमपर CM योगी की नजर

CBSE CTET Answer Key: सीटीईटी 2022 की आंसर-की जारी, इस तारीख के पहले करें ऑब्जेक्शन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Exams से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन